स्लग.. रेल सौगात 20.10.2026
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अप्रूवल स्टोरी 20.10.2026
लोकेशन.. रायपुर स्लग.. रेल सौगात 20.10.2026
रिपोर्टर.. संदीप सिंह ठाकुर
एंकर.. छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर आयोजित कार्यक्रम में ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेलखंड का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरूद के बीच नई यात्री रेल सेवाओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
वीओ,,,1,,
नई रेल सेवाओं से बस्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों का राजधानी रायपुर से रेल संपर्क मजबूत होगा। ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किलोमीटर रेलखंड शुरू होने से क्षेत्र में रेल सुविधा का विस्तार होगा। वहीं, अभनपुर-कुरूद के बीच 22 किलोमीटर रेलखंड के आमान परिवर्तन से धमतरी क्षेत्र के यात्रियों को भी बेहतर रेल सुविधा मिलने का रास्ता खुला है।
वीओ,,2,,,
कार्यक्रम के दौरान रायपुर में 133 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इस सुविधा में 300 इलेक्ट्रिक रेल इंजनों के अनुरक्षण की क्षमता विकसित की जाएगी, जिससे रेल परिचालन की दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ेगी।
वीओ,,,3,,
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले से धरमजयगढ़ तक रेल संपर्क के विस्तार की मांग पर भी रेल मंत्री के सकारात्मक रुख का उल्लेख किया।
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वर्चुवली संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में रायपुर से धमतरी तक रेल सेवा शुरू करने और रायपुर से रावघाट, जगदलपुर होते हुए विशाखापत्तनम तक रेल संपर्क विकसित करने की दिशा में काम का उल्लेख किया।
इन रेल परियोजनाओं से यात्रियों के आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि उत्पादों के परिवहन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने में मदद मिलेगी।
बाइट..01 विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
इस कार्यक्रम में कई बीजेपी के सांसद, विधायक और रेलवे के अधिकारी, कर्मचारी सहित सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।