स्मित माछर वाली FlyDubai कितनी बड़ी कंपनी है? जानिए इस एयरलाइन की पूरी कहानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 दुबई से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट जा रही थी. इसी बीच कॉकपिट में को- पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित माछर ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई. अब स्मित माछर की पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. साथ ही फ्लाईदुबई एयरलाइंस के बारे में भी लोग काफी ज्यादा सर्च कर रहे हैं.
घटना के बाद से ही फ्लाईदुबई की चर्चा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्लाईदुबई कोई छोटी-मोटी एयरलाइन नहीं है बल्कि दुबई की बड़ी सरकारी विमानन कंपनियों में से एक है.
ये एयरलाइन पिछले 17 साल से यात्रियों को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचा रही है.
आइए जानते हैं कि फ्लाईदुबई कहां की कंपनी है, इसकी शुरुआत कब हुई और आज ये कितनी बड़ी एयरलाइन बन चुकी है.
कहां की कंपनी है फ्लाईदुबई?
फ्लाईदुबई संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE की एयरलाइन है और इसका मुख्यालय दुबई में ही है.
कंपनी का ऑफिशियल नाम दुबई एविएशन कॉर्पोरेशन है और इसे आम तौर पर फ्लाईदुबई नाम से जाना जाता है.
ये एयरलाइन पूरी तरह से दुबई सरकार की है.
इसकी स्थापना 2008 में हुई थी, जबकि एयरलाइन ने जून 2009 में अपनी पहली उड़ान शुरू की थी.
इसका मकसद दुबई से ऐसे बाजारों को जोड़ना भी रहा है, जहां सीधे हवाई संपर्क बहुत कम या बिल्कुल नहीं था.
कितनी बड़ी है फ्लाईदुबई?
फ्लाईदुबई का नेटवर्क पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है.
सितंबर 2026 तक कंपनी 56 देशों में 125 से ज्यादा डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें संचालित कर रही थी. एयरलाइन औसतन करीब 2,200 फ्लाइट्स हर हफ्ते चलाती है.
कंपनी के मुताबिक, 2009 में ऑपरेशन शुरू करने के बाद से फ्लाईदुबई अब तक 13.7 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सफर करा चुकी है.
यानी ये सिर्फ दुबई और आसपास के देशों तक लिमिटेड एयरलाइन नहीं है, बल्कि इसका नेटवर्क कई महाद्वीपों तक भी फैला हुआ है.
कितने विमान हैं कंपनी के पास?
फ्लाईदुबई का बेड़ा फिल
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar