स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फ्लाईदुबई एयरलाइन की विमान को क्रैश कराने की साजिश से बचाने वाले हीरो भारतीय कैप्टन स्मित मछार की बहादूरी की मिसाल आज पूरी दुनिया दे रही है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने बुधवार (28 अक्टूबर) को उनकी इस बहादूरी और साहसिक प्रयासों के सम्मान में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II से सम्मानित किया है.
इसके बाद भारत में भी कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने की मांग की जा रही है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से राज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने केंद्र सरकार से कैप्टन स्मित मछार को अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने की मांग की है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मछार की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें स्मित मछार पीछे की तरफ मुड़े हुए हैं और उनके सिर पर लगी चोट के बाद लगाए गए टांके साफ तौर पर नजर आ रहे हैं.
ये टांके कैप्टन स्मित मछार की बहादूरी की कहानी को बताते हैं कि किस तरह से उन्होंने अपनी जा को दांव पर लगाकर विमान में मौजूद सभी यात्रियों की जान बचाई थी.
सांसद मिलिंद देवरा ने क्या उठाई मांग?
शिंदे गुट के शिवसेना सांसद मिलिंद देवरा ने अपने X पोस्ट में कहा, मैं सभी मुंबईकरों और अपनी पार्टी की तरफ से अपनी मांग को फिर से दोहराता हूं कि कैप्टन स्मित मछार को भारत के शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया जाए.
On behalf of all Mumbaikars and my party, I reiterate my demand that Captain Smit Machchhar be awarded the Ashoka Chakra.
To those who called it a psyop or conspiracy theory: shame on you. https://t.co/lMQDZUpowk
Milind Deora | मिलिंद देवरा (@milinddeora) October 28, 2026
<script src=
📡 स्रोत: ABP Live