सोलन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 22, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आज से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया है। युवाओं को नशे से दूर रखने व उनको खेलों में बेहतर मंच प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में पुरुषों व महिलाओं की करीब 37 टीमें भाग ले रही हैं।
युवाओं की प्रतिभा को खेलों में बेहतर मंच प्रदान करना व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा ने बताया कि आज सो सोलन में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें करीब महिलाओं व पुरुषों की 37 टीमें भाग ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में पुरुषों की विजयी टीम झारखंड में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाएगी। वहीं महिलाओं की विजेता टीम दिसंबर में पंजाब में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
बाईट: राजकुमार भ्रांटा, प्रदेश अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ