सोलन में कंडाघाट विकास खंड की पंचायतों के प्रधानों व उपप्रधानों का चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर संपन्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 15,सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को पंचायतों के प्रभावी संचालन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कंडाघाट विकास खंड की पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, पंचायतों से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और अधिकारों से अवगत करवाना तथा पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सक्षम बनाना है।
जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र प्रकाश राणा ने बताया कि सोलन जिले में प्रधानों और उपप्रधानों की कुल संख्या 510 है। इनमें से अब तक सोलन, नालागढ़, कंडाघाट और कुनिहार क्षेत्रों के 340 पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शेष प्रतिनिधियों के लिए भी आगामी समय में प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय समावेशन सहित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की बारीकियों से अवगत करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायतों के कामकाज और विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।
बाईट: जोगिंद्र प्रकाश राणा, जिला पंचायत अधिकारी