राजनीति

सोलन में पानी की समस्या, काँग्रेस 16 को नगर निगम में करेगी धरना प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोलन में पानी की समस्या, काँग्रेस 16 को नगर निगम में करेगी धरना प्रदर्शन

नवंबर 13, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन में पानी की समस्या निरन्तर जारी है। यहां जल शक्ति विभाग व नगर निगम दोनों के सहयोग से पानी की आपूर्ति होती है। सभी अपनी अपनी जगह सही तरीके से पानी देने का दावा करते हैं लेकिन जनता को पांच से सात दिन बाद पानी की आपूर्ति होती है जिस पर अब कांग्रेस 16 नवम्बर को नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी।

यह बात शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग से नगर निगम सोलन को पर्याप्त पानी की आपूर्ती हो रही है लेकिन निगम की वितरण प्रणाली में खामियों के चलते लोगों को कई-कई दिन बाद पानी की आपूर्ति होती है जिसको लेकर अब काँग्रेस नगर निगम के खिलाफ 16 नवम्बर को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी व नगर निगम को जगाने का कार्य किया जाएगा।

बाईट: पुनीत शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष, सोलन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोलन शहर में पानी की लगातार कमी की समस्या चल रही है, जहाँ जल शक्ति विभाग और नगर निगम दोनों मिलकर पानी की आपूर्ति करते हैं, परंतु आम जनता को 5-7 दिन के अंतराल पर ही पानी मिलता है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पानी की कमी शहरी जीवन को प्रभावित करती है और नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को खतरे में डालती है। कांग्रेस पार्टी इस असंतोष को दूर करने के लिए 16 नवम्बर को नगर निगम के बाहर धरना प्रदर्शन करने का इरादा रखती है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों की स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक गतिव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।