राज्य

सोलंग नाला में आयोजित किए जा रहे पैराग्लाइडिंग प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप का आज दूसरा दिन।

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोलंग नाला में आयोजित किए जा रहे पैराग्लाइडिंग प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप का आज दूसरा दिन।

पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। आज पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के दूसरे दिन मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जिनका मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा स्वागत किया गया।

प्री वर्ल्ड कप के आज दूसरे दिन पायलट के 6 राउंड आयोजित किए गए। जिसमें सभी पायलट इस प्रतियोगिता में अपनी कौशल और सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन कर रहे है। बता दें कि सोलंग नाला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां 12 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 42 पायलट भाग ले रहे हैं।

इनमें एक महिला पैराग्लाइडर भी शामिल है।पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव नरेश ठाकुर ने कहा कि चैम्पियनशिप के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है । उन्होंने कहा कि, इस प्रतियोगिता में फेडरेशन ऑफ एयरोस्पोर्ट्स इंटरनेशनल से प्रमाणित पायलट ही हिस्सा ले रहे हैं । एयरोस्पोर्ट्स इंटरनेशनल की कैटेगरी-2 के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में पायलटों को अपने कौशल और सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन करने का मौका मील रहा है ।

उन्होंने बताया कि प्री वर्ल्ड कप के दौरान 2 मुख्य श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें भारतीय वायु सेना, थल सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने पहली बार इस स्तर की चैम्पियनशिप आयोजित करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि आज प्री वर्ल्ड कप का दूसरा दिन है और प्रतियोगिता के 6 राउंड आयोजित किए जा रहे है।

बाइट:- नरेश ठाकुर, सचिव पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन मनाली ।

वीओ:- वंही पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में भाग लेने पहुंचे प्रतिभागियों ने कहा की वह पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए यन्हा पहुंचे है । आज पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का दूसरा दिन है और मुकाबला काफ़ी रोचक होता जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह पर्यटन के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। प्रतियोगिता में भाग ले रहे पायलटो का कहना है कि आज दूसरा दिन है और ऐसे में वे अपना बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बाइट:- विजय ,कृष्ण वादु ,पायलट ।

बाइट :- अलीशा कटोच, पायलट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।