विदेश

सोलर पैनल होंगे महंगे, चीन से आने वाले कई सामानों पर रोक की तैयारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोलर पैनल होंगे महंगे, चीन से आने वाले कई सामानों पर रोक की तैयारी

सोलर पैनल का भारत में इन दिनों काफी बोलबाला है. बढ़ते बिजली के बिल से राहत के लिए लोग इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.

लेकिन इसी बीच अब ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं आने वाले समय में सोलर पैनल महंगे होने वाले हैं. इसकी बड़ी वजह चीन का एक फैसला होगा.

चीन ने सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाली 12 जरूरी तकनीकों के निर्यात पर रोक लगाने या कड़े प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है.

चीन के इस फैसले से भारत में सोलर पैनल बनाने की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ेगा.

हालांकि, घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने वाले लोगों के लिए फिलहाल राहत की बात है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस फैसले से तुरंत सोलर सिस्टम की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना कम है.

क्या है चीन की प्लानिंग?

दरअसल चीन दुनिया में सोलर पैनल और उनसे जुड़ी तकनीक बनाने वाला सबसे बड़ा देश है.

भारत समेत कई देश सोलर पैनल बनाने के लिए चीन की तकनीक और मशीनों पर निर्भर हैं.

अब चीन ने सोलर पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ खास तकनीकों के निर्यात पर नियंत्रण लगाने का प्रस्ताव रखा है.

इन चीजों प्रतिबंध लगा रहा चीन:

सोलर सेल बनाने की आधुनिक तकनीक.

सिलिकॉन वेफर बनाने की तकनीक.

पॉलीसिलिकॉन उत्पादन की तकनीक.

TOPCon और HJT जैसी आधुनिक सोलर सेल तकनीक.

हालांकि ये फिलहाल चीन की तरफ से रखा गया प्रस्ताव है. उस पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है.

इस पर लोगों और कंपनियों से 15 नवंबर 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं.

गौर करने वाली बात ये है कि चीन ने तैयार सोलर पैनल के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने का प्रस्ताव नहीं रखा है. चिंता मुख्य रूप से सोलर पैनल बनाने की तकनीक और मशीनों को लेकर है.

भारत में महंगा होगा सोलर सिस्टम?

भारत में घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगवाने वाले लोगों के लिए ये सबसे बड़ा सव

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में सौर ऊर्जा का बढ़ता चलन और बिजली बिलों में गिरावट के कारण सोलर पैनलों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। इस बीच, चीन ने 12 प्रमुख तकनीकों पर निर्यात प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिनका उपयोग सोलर पैनलों के निर्माण में होता है। यह निर्णय वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है, जिससे पैनलों की कीमतें बढ़ सकती हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि भारत सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ा रहा है और कच्चे माल की आपूर्ति में व्यवधान आने से लागत बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर बिजली के बिलों में वृद्ध

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।