सोम-पुष्य पर गणेशजी का पंचामृत अभिषेक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
श्री नहर के गणेशजी महाराज का सोम-पुष्य के पावन अवसर पर दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक किया गया। 251 दीपकों से महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि व विघ्ननिवारण के लिए रक्षा सूत्र वितरित किए गए।
जयपुर, 05 अक्टूबर।। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित अतिप्राचीन दाहिनी सूँड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज मंदिर में सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को सोम-पुष्य के पावन अवसर पर प्रथम पूज्य गणपतिजी महाराज का विशेष पंचामृत अभिषेक किया गया।
मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रातः शुभ मुहूर्त में मंदिर परिवार द्वारा भगवान गणेशजी महाराज का दूर्वा मार्जन से पंचामृत अभिषेक विधिवत किया गया। अभिषेक के पश्चात गणपतिजी महाराज को नवीन पौषाक धारण करवाकर पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
सायंकाल मंदिर में 251 दीपकों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपतिजी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि और विघ्नों के निवारण की कामना की। मंदिर परिवार की ओर से दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धिदायक एवं विघ्ननिवारक रक्षा सूत्र भी वितरित किए गए।