अपराध

सोना दिखाकर मेटल बेचने वाले 2 ठग गिरफ्तार:गड़े धन का झांसा देकर 7 लाख ऐंठे; 400 CCTV फुटेज खंगालकर पकड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोना दिखाकर मेटल बेचने वाले 2 ठग गिरफ्तार:गड़े धन का झांसा देकर 7 लाख ऐंठे; 400 CCTV फुटेज खंगालकर पकड़ा

नागौर के खींवसर में दो शातिर ठगों ने गड़े धन का झांसा देकर 7 लाख रुपए ठग लिए। कोतवाली थाना पुलिस ने गैंग के 2 बदमाशों को बीकानेर के लूणकरणसर से गिरफ्तार किया है। अंतर्राज्यीय गिरोह के ये ठग जमीन में सोना मिलने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे थे। नागौर में भी घी खरीदने के बहाने पीड़ित को झांसे में लिया और मोटी रकम ठगकर भाग गए।

वारदात के बाद एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में पुलिस ने खुलासा किया। पकड़े गए दोनों ठग जालोर के हैं। पुलिस ने रवि कुमार (29) पुत्र मांगीलाल निवासी देवाड़ा, थाना बागरा और मूलाराम (43) पुत्र मोडाराम निवासी दसपा, थाना भीनमाल को गिरफ्तार किया है। घी खरीदने के बहाने संपर्क किया ठगों ने खींवसर के भाकरोद गांव निवासी पृथ्वीसिंह (54) को शिकार बनाया।

थाने में दर्ज रिपोर्ट में पृथ्वीसिंह ने बताया- 23 सितंबर को मैं किसी काम से नागौर के गांधी चौक आया था। यहां दो ठग मिले। बोले- परिवार में एक महिला की डिलीवरी होनी है, गाय का शुद्ध देसी घी चाहिए। मैं 26 सितंबर को लक्ष्मी तारा सिनेमा हॉल के सामने घी बेचने पहुंच गया। वहां से दोनों ने मुझे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और मूंडवा चौराहे से मानासर की तरफ सुनसान जगह ले गए।

वहां उन्होंने बताया कि उन्हें जमीन की खुदाई के दौरान सोना मिला है। वे खुदाई का काम करते हैं। ठगों ने सोने का एक छोटा पीस दिखाया। सैंपल चेक करवाया तो वो असली निकला। मुझे उन दोनों की बात का भरोसा हो गया। नकली सोना थमाया, 7 लाख लेकर हुए फरार पृथ्वीसिंह ने बताया- 29 सितंबर की दोपहर 1:50 बजे ठगों ने मुझे बुलाया और सोने के बदले 7 लाख रुपए ले लिए।

थैली लेकर मैं जांच कराने गया तो सोना नकली निकला। इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाने में प्रकरण संख्या 366/2026 के तहत बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 308(2) में मामला दर्ज हुआ। 400 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले एसपी के निर्देश पर सीओ जतीन जैन के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी नंदलाल रिणवां के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, फील्ड इंटेलिजेंस और मुखबिर तंत्र की मदद ली। संदिग्ध रास्तों पर लगे करीब 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसके बाद दोनों आरोपियों को बीकानेर के लूणकरणसर से डिटेन कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान सहित कई राज्यों में नेटवर्क पुलिस के अनुसार- ये ठग फूल या कांच बेचने वाले बनकर शहरों-कस्बों में घूमते थे।

खुदाई में खजाना मिलने की कहानी सुनाते थे। फिर शिकार को सोने का सैंपल दिखाते थे जो असली होता था। भरोसा हो जाने के बाद शिकार को नकली सोना थमाकर रकम लेकर फरार हो जाते थे। गैंग ने राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में इस तरह की वारदातें की हैं। जून से नवंबर 2026 तक श्रीगंगानगर, अजमेर, ब्यावर, पाली, जोधपुर, जयपुर, नागौर, डीडवाना, चूरू और बीकानेर सहित कई इलाकों में गैंग के सदस्यों की गतिविधियां सामने आई हैं।

पुलिस को राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में भी वारदातें खुलने की संभावना है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नागौर के खींवसर में दो ठगों ने सोने के झांसे से 7 लाख रुपये ठग लिए, जिससे स्थानीय लोगों में धोखाधड़ी की चेतना बढ़ी। यह घटना दिखाती है कि कैसे शिकारों को गढ़े हुए धन के झांसे से धोखा दिया जाता है, और इस तरह की योजनाओं पर कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और 400 CCTV फुटेज की समीक्षा से ठगों को पकड़ना संभव हुआ, जो अपराध नियंत्रण में तकनीक के महत्व को दर्शाता है। जनता को सतर्क रहने, किसी भी अनोखे प्रस्ताव पर सावधानी बरतने और संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।