सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा कीमतें आपके लिए अहम हो सकती हैं.
पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में अच्छी-खासी उतार-चढ़ाव देखने को मिली है.जनवरी 2026 में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोना करीब 20% तक सस्ता हो चुका है. 23 अक्टूबर को सोने का भाव घटकर 1,41,031 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जो जनवरी के रिकॉर्ड हाई से करीब 19.42% कम था.
ऐसे में जिन लोगों ने ऊंचे भाव पर सोना खरीदा था, उन्हें फिलहाल नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, नए निवेशकों के लिए कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका बन सकता है.
हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों को फिर से पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में एक साल या उससे ज्यादा समय लग सकता है.
ऐसे में सवाल है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या फिर निवेश के लिए कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?
सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत 1,75,231 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.
इसके बाद कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
अक्टूबर में सोने का भाव 27 अक्टूबर को गिरकर 1,40,664 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया.
इस तरह जनवरी के रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 20% की गिरावट दर्ज की गई.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं.
इनमें अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोतरी, अमेरिकी 10 साल के बॉन्ड यील्ड में उछाल, केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी में कमी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें शामिल हैं.
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतें जल्द ही अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचेंगी, इसकी उम्मीद कम है. इसके लिए निवेशकों को एक साल या उससे ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar