सोना या चांदी, 2027 में कौन देगा ज्यादा रिटर्न? हो गई भविष्यवाणी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोने और चांदी में पैसा लगाने वालों के लिए साल 2026 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.
साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है. नवंबर में तो चांदी ने सोने के मुकाबले ज्यादा नुकसान कराया है.
हालांकि, महीने के आखिर में दोनों की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है.
ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल है कि 2027 में सोना ज्यादा कमाई कराएगा या चांदी?
बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले साल चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी आ सकती है.
इसकी वजह सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे बिजनेस में चांदी की बढ़ती जरूरत है. हालांकि, चांदी में उतार-चढ़ाव भी सोने से ज्यादा रहता है. दूसरी तरफ, सोना जरा सुरक्षित निवेश माना जाता है.
आइये समझते हैं, दोनों में से कौन ज्यादा फायदा देने वाला है.
नवंबर में सोना और चांदी कितने गिरे?
नवंबर 2026 में MCX पर सोने की कीमत करीब 13 फीसदी तक गिर गई, जबकि चांदी में लगभग 20 फीसदी की गिरावट आई है.
इस दौरान मजबूत अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिका में ब्याज दरें सख्त रहने की आशंका ने कीमती धातुओं पर दबाव बनाया है. हालांकि, 27 नवंबर को दोनों धातुओं में जोरदार वापसी हुई.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 2.7 फीसदी चढ़कर 3,663.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी करीब 6.5 फीसदी उछलकर 44.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
MCX पर सोना करीब 2.37 फीसदी बढ़कर 1,24,856 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.
वहीं, चांदी का वायदा भाव करीब 5.3 फीसदी चढ़कर 1,53,579 रुपए प्रति किलो पहुंच गया.
इस तेजी के बावजूद सोना और चांदी दोनों ही साल की शुरुआत के अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं.
चांदी क्यों देगी ज्यादा रिटर्न?
चांदी की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ गहनों और निवेश की मांग नहीं है. इसका इस्तेमाल कई उद्योगों में भी होता है.
सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, इले
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस लेख में 2027 में सोने और चांदी के निवेश पर संभावित रिटर्न की भविष्यवाणी पर चर्चा की गई है। यह विषय निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2026 में इन धातुओं की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों को जोखिम और लाभ का सही आकलन करना आवश्यक हो गया। 2027 के लिए पूर्वानुमान लगाने से निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को संतुलित करने और जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। आम जनता के लिए, यह जानकारी उन्हें बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सहायक हो सकती है, जिससे दीर्घकालिक संपत्ति संरक्षण और