व्यापार

सोने-चांदी में भारी गिरावट, 10 लाख लगाने वालों का कितना पैसा डूबा?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोने-चांदी में भारी गिरावट, 10 लाख लगाने वालों का कितना पैसा डूबा?

सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए बीते कुछ महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं.

साल 2026 के शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद इन दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अब बड़ी गिरावट सामने आ रही है.

हालांकि, इसका सीधा असर उन लोगों की जमा पूंजी पर पड़ा है, जिन्होंने ऊंचे भाव पर सोना या चांदी खरीदी थी.

20 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के उच्चतम स्तर से सोना करीब 31.5% और चांदी 64.2% तक टूट चुकी है.

ऐसे में अगर किसी ने जनवरी में इनमें 10 लाख रुपए लगाए हो, तो अब उसके निवेश की कीमत काफी कम रह गई है.

10 लाख रुपए लगाने वालों को कितना नुकसान?

अगर किसी निवेशक ने जनवरी में सोने में 10 लाख रुपए लगाए हो, तो 20 नवंबर तक उसकी कीमत घटकर करीब 6.85 लाख रुपए होगी. यानी उसे 3.15 लाख रुपए का नुकसान होगा.

वहीं, चांदी में 10 लाख रुपए लगाने वाले निवेशक की रकम घटकर सिर्फ 3.58 लाख रुपए रह जाएगी. इस तरह चांदी में करीब 6.42 लाख रुपए की गिरावट दर्ज है.

कीमतों में गिरावट की वजह क्या है?

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जनवरी में करीब 5,600 डॉलर (लगभग 5.02 लाख रुपए) प्रति औंस तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में 4,000 डॉलर (करीब 3.59 लाख रुपए) से नीचे आ गया.

वहीं, चांदी भी 100 डॉलर (करीब 8,970 रुपए) प्रति औंस पार करने के बाद अचानक फिसल गई.

इसके बाद डॉलर की मजबूती, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें, महंगाई और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने कीमतों पर दबाव बनाया है.

क्या आगे फिर बढ़ेंगे सोने के दाम?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के नवनीत दमानी के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की अहमियत बनी हुई है, लेकिन इसकी कीमतें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, डॉलर और महंगाई से प्रभावित होती रहेंगी.

वहीं, कुछ बाजार

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।