सोने की खरीद PM मोदी की बड़ी अपील, जानें Instagram Reel में अब क्या कहा?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक रील पोस्ट कर देशवासियों से जरूरत न होने पर सोना न खरीदने की अपील की है.
उन्होंने कहा, "अगर जरूरी न हो, तो आपको सोना भी नहीं खरीदना चाहिए.'' बता दें कि सोने के अत्यधिक आयात के कारण देश का व्यापार घाटा बढ़ता है.
अनावश्यक सोने की खरीद कम होने से डॉलर बाहर जाने से बचेगा, जिससे भारतीय रुपया (INR) मजबूत होगा और महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी.
पीएम मोदी ने 1 सितंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर सेल्फी स्टाइल अपने इस वीडियो को पोस्ट कर पहले देशवासियों को भारत की पहली तिमाही (Q1) में 7.8% की शानदार आर्थिक विकास दर (GDP Growth) हासिल होने पर बधाई दी.
फिर उन्होंने जरूरत न होने पर सोना (गोल्ड) न खरीदने की अपील की है. उन्होंने इसे 'विकसित भारत @2047' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प से जोड़ा है. यह इस साल दूसरी दफा है जब पीएम मोदी ने ऐसी अपील की है.
इससे पहले मई 2026 में पश्चिमी एशिया संकट (West Asia Crisis) के समय भी उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने की बात कही थी.
ये भी पढ़ें:
सोना 2000 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट, आज क्या है Gold-Silver का दाम
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar