सोनिया बोलीं- देश की असली ताकत उसके लोग:इंदिरा गांधी मानती थीं शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े, गरीबों तक इसका फायदा पहुंचना चाहिए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि देश की असली ताकत उसके लोग होते हैं। इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति, आजादी और विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं और इनका फायदा गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। सोनिया गुरुवार को दिल्ली में 2025 के इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार समारोह में बोल रही थीं।
उन्होंने मोजाम्बिक की मानवाधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी ग्रासा माशेल को यह पुरस्कार दिया। यह समारोह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया था। सोनिया ने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन और काम इंदिरा गांधी के विचारों को दिखाता है। उन्होंने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए काम किया है।
सोनिया बोलीं- शांति का मतलब सिर्फ संघर्ष खत्म होना नहीं सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रासा माशेल के काम के नतीजे आज भी मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के लिए मार्गदर्शक हैं। शांति का मतलब सिर्फ संघर्ष या लड़ाई का खत्म होना नहीं है। इससे प्रभावित समुदायों को दोबारा अपना जीवन खड़ा करने और भविष्य की ओर बढ़ने का मौका भी मिलना चाहिए।
सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी और ग्रासा माशेल दोनों मानती थीं कि लोग अपना भविष्य खुद तय करने की ताकत रखते हैं। उनके जीवन से सीख मिलती है कि नेतृत्व का मतलब अन्याय को चुनौती देने का साहस और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि ग्रासा माशेल का जीवन साहस, संवेदना और सेवा की मिसाल है।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सोनिया ने उन्हें बधाई दी और उनके काम के लिए आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि माशेल का उदाहरण ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करेगा, जहां हर बच्चा, हर महिला और हर समुदाय सम्मान, अवसर और उम्मीद के साथ जी सके। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… किताब लॉन्चिंग में भावुक हुईं सोनिया, प्रियंका ने गले लगाया:कहा- राजीव नहीं रहे तो टूट गई थी, राहुल-प्रियंका ने माता-पिता बनकर संभाला सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ दिल्ली में लॉन्च की गई।
कार्यक्रम के शुरुआत में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। पू
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के विचारों को उजागर करते हुए कहा कि देश की असली ताकत उसके लोगों में निहित है। यह विषय शांति, आज़ादी और विकास के बीच परस्पर संबंध पर आधारित है, जिसे गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुँचाना आवश्यक है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय नीतियों के सामाजिक आयाम को रेखांकित करती है और नेतृत्व की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यदि इन सिद्धांतों को व्यवहार में लाया जाए तो आम जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, जिससे सामाजिक समावेशन और आर्थिक स्