राजनीति

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर मदन राठौड़ की प्रतिक्रिया, बोले- कटुता पैदा नहीं करनी चाहिए

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर मदन राठौड़ की प्रतिक्रिया, बोले- कटुता पैदा नहीं करनी चाहिए

सोनिया गांधी की आत्मकथा में मेनका गांधी के जिक्र पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से अलग रखने की बात कही। वहीं, राजेंद्र राठौड़ के उर्दू शब्द पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा पर भी बयान दिया।

जयपुर, 12 नवम्बर। सोनिया गांधी की आत्मकथा 'A Journey of Love' में मेनका गांधी को लेकर किए गए उल्लेख पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से कटुता पैदा करने का प्रयास नहीं करना चाहिए था। व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। राजनीति में प्रेम, समन्वय और आपसी सौहार्द की भावना रहनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष को भी अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभाने की सलाह दी।

मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों को राजनीतिक चर्चा का विषय बनाने से बचना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और समन्वय की भावना महत्वपूर्ण है।

वहीं, भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ की ओर से उर्दू शब्द पढ़े जाने को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा पर भी मदन राठौड़ ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इसे कलमा बताकर प्रचारित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस वर्ग को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के रूप में देखा, वह अब विकास के रास्ते पर भाजपा के साथ नजर आता है तो इसे गलत नजरिए से नहीं देखना चाहिए।

मदन राठौड़ ने राजनीतिक विमर्श में सकारात्मक सोच और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बाइट मदन राठौड, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की आत्मकथा "A Journey of Love" में मेनका गांधी के जिक्र पर भाजपा के जयपुर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति से अलग रखने की बात कही। यह विषय राजनीतिक व्यक्तित्वों के निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा में लाने के विवाद को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख नेताओं के बीच टकराव और उनके विचारों के सार्वजनिक मंच पर प्रकट होने को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोगों की राजनीतिक पक्षपात की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।