राजनीति

सोनिया गांधी का इटली का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, किसने उठाया बड़ा कदम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया गांधी का इटली का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, किसने उठाया बड़ा कदम?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का इटली स्थित बचपन का घर जल्द ही एक म्यूजियम में तब्दील हो सकता है.

इस पहल के पीछे इटली में बसे भारतीय मूल के सिख व्यवसायी सुखदेव सिंह कांग हैं, जिन्होंने 6 साल पहले यह संपत्ति खरीदी थी.

वह अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करने की प्लानिंग कर रहे हैं, ताकि इस प्रस्तावित म्यूजियम में प्रदर्शित करने के लिए गांधी और माइनो परिवार से जुड़ी यादगार चीजें हासिल की जा सकें.

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सुखदेव सिंह कांग ने बताया कि इस घर को अब 'इंडियन हाउस' के नाम से जाना जाता है और इस पर भारतीय तिरंगा लहराता है.

घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर इसे 'सोनिया गांधी की जन्मस्थली' के रूप में दर्शाया गया है.

सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इसी घर में हुआ था और उन्होंने अपने शुरुआती बचपन के दिन यहीं बिताए थे.

होशियारपुर से इटली तक का सफर

सुखदेव सिंह कांग मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं. वे 1992 में इटली गए थे और तब से वहीं बस गए हैं.

शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि इटली में बसना आसान नहीं था और उन्होंने शुरुआत में डेयरी फार्म, कृषि क्षेत्र और एक फैक्ट्री में भी काम किया.

PHOTO | Sukhdev Singh Kang, the owner of Sonia Gandhi s ancestral house in Italy has announced to turn the house into a museum. (Source: Third Party) https://t.co/0LIBDQ1ts5

Press Trust of India (@PTI_News) November 21, 2026

घर खरीदने के वाकये का जिक्र करते हुए कांग ने बताया कि उन्हें इटली में अपने कुछ संपर्कों से पता चला था कि इस बात की इच्छा जताई जा रही है कि यह घर किसी भारतीय और सिख परिवार के पास ही जाए.

इसके बाद साल 2020 में उन्होंने अपनी

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।