देश

सोनिया गांधी ने किताब में बताया-ऑपरेशन ब्लू स्टार क्यों हुआ:गोल्डन टेंपल में चल रही थी खालिस्तान की प्लानिंग, ऐलान का दिन भी तय था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया गांधी ने किताब में बताया-ऑपरेशन ब्लू स्टार क्यों हुआ:गोल्डन टेंपल में चल रही थी खालिस्तान की प्लानिंग, ऐलान का दिन भी तय था

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' चर्चा में आ गई। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के कारणों का खुलासा किया। किताब के 16वें चैप्टर में सोनिया गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र किया और कहा कि भिंडरावाले की अगुआई में गोल्डन टेंपल में 1982 से खालिस्तान बनाने की प्लानिंग चल रही थी और 15 अगस्त 1984 को खालिस्तान की घोषणा की जानी थी।

इंदिरा गांधी को जैसे ही खुफिया तंत्र से यह जानकारी मिली तो उन्होंने 4 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार लॉन्च किया और भारत को तोड़ने की प्लानिंग को खत्म किया। उन्होंने लिखा कि इस ऑपरेशन में सिखों के सबसे पवित्र स्थल गोल्डन टेंपल को भारी नुकसान पहुंचा जो कि बेहद पीड़ादायक था। सोनिया गांधी ने किताब के 16वें चैप्टर में कई अहम बातें लिखी हैं, जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें देखकर इंदिरा गांधी के परेशान होने की बात भी लिखी है।

सोनिया गांधी ने लिखा है कि देश की अखंडता के लिए यह स्टेप उठाना जरूरी थी। कांग्रेस नेताओं की शह पर उभरे भिंडरावाला

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में पंजाब के राजनीतिक संकट की जड़ें बताते हुए लिखा है कि आजादी के बाद शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की मांग को लेकर कई आंदोलन चलाए। 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पंजाब का पुनर्गठन कर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश अलग राज्य बनाए। इस फैसले की पंजाब में सराहना हुई, लेकिन अन्य विवादित मुद्दों पर अकाली दल के प्रदर्शन जारी रहे। इसी उथल-पुथल के दौर में जरनैल सिंह भिंडरावाले का उभार हुआ। हिंदुओं को निशाना बनाकर पलायन की कोशिश

सोनिया गांधी की किताब के मुताबिक, भिंडरावाला ने एक हिंसक अलगाववादी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसका मुख्य लक्ष्य हिंदू और सिख समुदायों के बीच ध्रुवीकरण पैदा करना था। इस आंदोलन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने घुसपैठ कर ली थी। पाकिस्तान की मंशा पंजाब में हिंसा और तबाही फैलाकर हिंदुओं का बड़े पैमाने पर पलायन कराने की थी, ताकि पंजाब को भारत से अलग किया जा सके। उस दौर में पंजाब में बम विस्फोट, हत्याएं और बसों के अपहरण की घटनाएं आम बात बन गई थीं। गोल्डन टेंपल में 'समानांतर सरकार

सोनिया गांधी ने लिखा है कि 1982 में भिंडरावाले ने अमृतसर स्थित सिखों के सबसे पवित्र स्थल गोल्ड

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की नई पुस्तक में ऑपरेशन ब्लू स्टार के पीछे के कारणों पर चर्चा की गई है, जिसमें उन्होंने बताया कि 1982 से गोल्डन टेंपल में खालिस्तान बनाने की योजना चल रही थी और 15 अगस्त 1984 को इसकी घोषणा की जानी थी। यह विषय भारत के संवैधानिक इतिहास और धार्मिक स्थलों के राजनीतिक उपयोग पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक घटनाओं को नया प्रकाश देती है, जो सार्वजनिक विमर्श को पुनर्जीवित कर सकती है। आम जनता पर इसका असर गहरा हो सकता है, क्योंक

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।