राजनीति

सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज:4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया

सोनिय गांधी की किताब बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव की आज दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्या में होगा। इस समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इवेंट में पहुंचेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ने उन्हें खुद फोन करके दिल्ली आने का न्योता दिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय की सोनिया से दूसरी मुलाकात होगी। पहली मुलाकात जून में 10 जनपथ पर हुई थी, जब वे NITI आयोग की बैठक के लिए दिल्ली आए थे। सोनिया की किताब 10 नवंबर को ही बाजार में आ चुकी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के सहयोगी भी मौजूद रहेंगे। लेखिका के तौर पर सोनिया स्पीच दे सकती हैं 10 नवंबर को किताब के रिलीज पर उन्होंने इमरजेंसी को गलती बताया था। साथ ही कहा था कि उनकी सास इंदिरा गांधी भी बाद में ऐसा ही महसूस करने लगी थीं। 1984 के सिख विरोधी दंगों को उन्होंने शर्मनाक अध्याय कहा था।

आज के इवेंट में भी उनसे किताब के बारे में संक्षिप्त बात रखने की उम्मीद है। इधर, सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि 544 पन्नों की किताब को लिखने में 12 साल लगे हैं। इसमें इटली में बचपन, कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात (1965), भारत आना, हिंदी सीखना, राजीव की हत्या, राजनीति में आना और 2004 में PM पद ठुकराना- सब शामिल है।

‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया ने क्या कहा है यह उस जगह की उनकी कहानी है, जिसे उन्होंने अपना घर माना। अपने परिवार को ईमानदारी से दिखाना चाहती थी। परिवार में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने जाना और प्यार किया। ज्यादातर जिंदगी मैंने अपनी अंदरूनी दुनिया अपने तक रखी। दुख ने मुझे राजनीति में खींच लिया, फिर भी मैंने अपनी निजी जिंदगी बचाए रखने की कोशिश की।

अपने जीवन के बारे में खुलकर लिखना उनके लिए लगभग असंभव लगता था। मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन शायद ही कभी यह समझने की कोशिश हुई कि वे असल में कैसे लोग थे। भारत में पांच दशक से ज्यादा समय में देखे गए बदलाव को साझा करना चाहती थी। मैंने एक देश को बदलते देखा। शुरुआत में मैंने इसे किनारे से देखा और बाद में इसके केंद्र से।

मेकेदातु पर वन टु वन बात कर सकते हैं विजय और डीके इस मुलाकात के पीछे सबसे बड़ा राजनीतिक मुद

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की नई किताब "बिलॉन्गिंग..अ जर्नी ऑफ लव" की दिल्ली में आधिकारिक लॉन्चिंग आज शाम 6 बजे होटल मौर्या में होगी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री—केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु—हाजिर होंगे, जहाँ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से फोन करके बुलाया है। यह विषय राजनीति और साहित्य के संगम को दर्शाता है, जिससे जनता को पार्टी की सांस्कृतिक पहल और नेतृत्व की पहुँच महसूस होती है। इस लॉन्च से पार्टी के समर्थकों में उत्साह बढ़ेगा और राजनैति

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।