सोनिया गांधी की किताब के लिए रेहान की फियांसे अवीवा ने क्या किया? जानें
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव'लॉन्च हो गई है और ये किताब कई वजहों से सुर्खियों में छा गई है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी के प्यारे किस्सों और भारतीय खाने के साथ अपने शुरुआती अनुभवों से लेकर, अपने जीवन के निजी दुखों, गांधी परिवार के भीतर के माहौल और राजनीति में अपने प्रवेश तक सभी बातें सोनिया गांधी ने अपनी किताब में बताई हैं.
इन किस्सों में कई ऐसी बातें बताई गई है जो प्राइवेट थी.
इस किताब के साथ सोनिया ने बताया है कि उनके नाती रेहान और उनकी मंगेतर अवीवा का खास योगदान है.
सोनिया गांधी की किताब पर सियासत छिड़ गई है.
इसमें लिखीं कई बातों पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं.कुछ फैक्ट्स में गड़बड़ को लेकर भी ये किताब चर्चा में है.
तमाम राजनीतिक चर्चाओं, ऐतिहासिक संदर्भों और विवादों के बीच, एक बहुत ही प्यारी बात भी है जिसका एक खास पारिवारिक जुड़ाव है.
एक खास फोटो है किताब में
किताब के पिछले कवर पर एक फोटो भी लगी हुई है. जिसमें सोनिया गांधी स्माइल करती नजर आ रही हैं.
इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि उनके नाती रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग ने क्लिक किया है.
रेहान और अवीवा की क्लिक की हुई सोनिया गांधी की फोटो बैक कवर पर छपी हुई है.
फोटो में सोनिया गांधी स्माइल करती नजर आ रही हैं. उन्होंने साड़ी पहनी हुई है और वे कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं.
अपने जाने-पहचाने चश्मे, काजल लगी आँखों और हेयरबैंड से पीछे की ओर समेटे गए सफेद बालों में, कांग्रेस नेता काफी सहज और सुकून में नजर आ रही हैं.उनकी कलाई में कलावा नजर आ रहा है.
इस किताब की एक खास बात है कि इसके फ्रंट पेज की फोटो राजीव गांधी ने ली थी जब सोनिया सिर्फ 20 साल की थीं और उनकी किताब के बैक कवर की फोटो नाती रेहान ने ली है जो फ्रंट कवर से बिल्कुल हटकर है.
कौन हैं रेहान वाड्रा और अवीवा बेग
रेहान वाड्रा, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं, सोनिया और राजीव गांधी के नाती हैं.
एक विज़ुअ
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सोनिया गांधी की नई पुस्तक "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते, भारतीय भोजन के साथ अनुभव, परिवार के भीतर का माहौल और राजनीति में प्रवेश के किस्से साझा किए हैं। यह विषय भारतीय राजनीति के एक प्रमुख व्यक्ति के निजी जीवन की झलक देता है, जिससे जनता को उनके मानव पक्ष की समझ मिलती है। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह एक प्रमुख राजनेता की व्यक्तिगत कहानी को सार्वजनिक करता है, जिससे राजनीतिक कथानक और ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण में नया आयाम जुड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह ह