राजनीति

सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने पर घमासान, BJP ने कहा- 'मिल्कियत समझती थीं'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने पर घमासान, BJP ने कहा- 'मिल्कियत समझती थीं'

सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव को लेकर विवाद शुरू हो गया है.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने किताब में प्रधानमंत्री न बनने की बात तो शामिल किया है.

इस पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि देश में पिछले 4 दशकों में जो कुछ भी घटा है उसे सोनिया गांधी ने देखा है.

उसी को किताब में ईमानदारी से उतारने की कोशिश की है.

अगर किताब में कुछ बात को जिक्र करना आपको (BJP) को खराब लग रहा है तो आप लालकृष्ण आडवाणी की किताब माई कंट्री माई लाइफ पढ़नी चाहिए. उन्होंने कई बातों का जिक्र किया है. इस हिसाब से उनपर भी आपको आरोप लगाना चाहिए.

इमरान प्रतापगढ़ी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से बड़ा त्याग कुछ भी नहीं होता है, जिसके लिए सब छोलियां फैलाए हुए हैं वो रंग मेरे आंख के ठुकराए हुए हैं.

दूसरी तरफ कांग्रेस के दावे को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है.

सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री के पद को ठुकराए जाने को लेकर बीजेपी सांसद सतीश पूनिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सोनिया ने खुद पीएम पद का त्याग किया होगा और मनमोहन सिंह को मौका दे दिया.

उस वक्त कांग्रेस के राजनीतिक हालत ऐसे थे कि देश की जनता भी सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनता नहीं देखना चाहती थी.

सतीश पूनिया ने कहा कि अगर सोनिया गांधी ने कहा है कि उन्होंने त्याग किया होगा तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा.

#WATCH | सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने पर कांग्रेस-BJP आमने-सामने, कांग्रेस बोली- 'त्याग महान', BJP ने कहा- 'PM पद को मिल्कियत समझती थीं' 'आगे का एजेंडा' @romanaisarkhan के साथ' https://t.co/bDshh3WfQN #ABPNews #SoniaGandhi #Belonging #PrimeMinister #RahulGandhi #Congress #ManmohanSingh

ABP News (@ABPNews) November 11, 2026

सोनिया गांधी की किताब पर

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की नई किताब "बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव" पर विवाद हुआ, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री न बनने की बात कही है। यह विषय राजनीतिक इतिहास और व्यक्तिगत अनुभवों के मिश्रण को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कांग्रेस के भीतर नेतृत्व पर सवाल उठाती है और पार्टी की छवि पर प्रभाव डाल सकती है। आम जनता पर इसका असर विश्वास और चुनावी भावनाओं पर पड़ेगा, जिससे राजनीतिक चर्चा और मीडिया कवरेज में वृद्धि होगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।