देश

सोनिया की किताब 'बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव' मार्केट में आई:बिना किसी फंक्शन के सीधे दुकानों पर आई; सोनिया का दावा है- कुछ तमाशा जरूर होगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया की किताब 'बिलॉन्गिंग-अ जर्नी ऑफ लव' मार्केट में आई:बिना किसी फंक्शन के सीधे दुकानों पर आई; सोनिया का दावा है- कुछ तमाशा जरूर होगा

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। सोनिया ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था- "मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा।

दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की।" हार्पर कॉलिन्स इंडिया की प्रकाशित किताब में गांधी परिवार के साथ घटी बड़ी त्रासदियों और 2004 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र है। ‘बिलॉन्गिंग..’ के बारे में सोनिया क्या सोचती हैं सोनिया ने बताया था, 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद इस किताब पर ‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में सोनिया ने इस फैसले से लेकर राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते, इमरजेंसी, कांग्रेस के भविष्य और देश की मौजूदा राजनीति पर बात की थी।

उन्होंने कहा था कि भारत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सोच अलग है। सोनिया ने पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। साथ ही कहा, ‘राजीव से मुलाकात के 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस अब पहले जितना हंसती नहीं।’ सवाल: आपने X पर लिखा- ‘दूसरे लोग दशकों से मेरी कहानी बताते रहे हैं, अब मेरी बारी है।’ AI की मदद से पता चला कि आपके जीवन पर कम से कम 75 किताबें लिखी जा चुकी हैं।' क्या आपने इनमें से कुछ पढ़ी हैं या कभी जानने की कोशिश की कि दूसरे लोग आपकी कहानी को किस तरह देखते हैं?

जवाब: मुझे तो अंदाजा ही नहीं था कि इतनी सारी किताबें हैं!

लेकिन मैंने कभी अपने बारे में लिखी किताबें पढ़ने की इच्छा महसूस नहीं की। बहुत पहले राजीव और मैंने समझ लिया था कि हमारे बारे में जो कुछ भी लिखा जा रहा है, उसे पढ़ते रहना व्यर्थ है। लेकिन जैसा कि मैंने अपनी किताब में भी कहा है, एक समय ऐसा आया जब मुझे लगा कि अब मुझे अपनी कहानी खुद बतानी चाहिए। सवाल: किताब लिखने में कुल कितना समय लगा?

जवाब: इतना लंबा समय बीत चुका है कि अब ठीक-ठीक याद भी नहीं कि इसकी शुरुआत कब हुई थी। इतना जरूर कह सकती हूं कि मैंने पहली बार कुछ लिखना एक दशक से भी पहले शुरू किया था। हालांकि, गंभीरता से लिखना करीब पांच साल पहले ही शुरू किया। यह सिलसिला लगातार नहीं चला। कभी ऐसा हो

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ बिना किसी भव्य लॉन्च के सीधे बाजार में उपलब्ध हुई है। यह विषय व्यक्तिगत अनुभवों और प्रेम की कहानी पर आधारित है, जिसे उन्होंने राजनीतिक नहीं बल्कि निजी ममोर के रूप में प्रस्तुत किया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती के व्यक्तिगत जीवन को सार्वजनिक मंच पर लाती है, जिससे मीडिया और जनता का ध्यान उनके निजी अनुभवों पर केंद्रित हो रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे राजनीतिक व्यक्तित्व के मानवीय पहलुओं को बेहतर स

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।