देश

सोनिया ने सिख कत्लेआम पर लिखा- सेना देरी से बुलाई:जनरल वैद्द जिम्मेदार; फूलका बोले- बड़ा पेड़ गिरने पर धरती हिलने का बयान क्यों दिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनिया ने सिख कत्लेआम पर लिखा- सेना देरी से बुलाई:जनरल वैद्द जिम्मेदार; फूलका बोले- बड़ा पेड़ गिरने पर धरती हिलने का बयान क्यों दिया

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के 17 वें चेप्टर में सिख कत्लेआम को लेकर किए दावों पर पंजाब में कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। सोनिया ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब लोग आक्रोशित हुए ताे दिल्ली में दंगे हुए। जनरल वैद्य को हत्या की रात को ही दिल्ली में आर्मी तैनात करने के आदेश दे दिए थे।

जनरल वैद्य ने नजदीक से आर्मी बुलाने के बजाए दूर यानी देहरादून से आर्मी बुलाई। आर्मी आने में देरी के कारण हिंसा पर काबू पाने में वक्त लग गया। वहीं भाजपा नेता व दिल्ली दंगा पीड़ित सिखों का केस लड़ने वाले एडवोकेट एचएस फूलका ने इन दावों पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि दिल्ली में पहले से 6100 सैनिक तैनात थे, लेकिन उन्हें दंगों के दौरान सड़क पर नहीं उतारा गया।

उन्होंने पूछा कि सिख कत्लेआम के बाद राजीव गांधी ने क्यों कहा कि जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती थोड़ी हिलती है। इससे कत्लेआम जायज ठहराने की कोशिश की गई। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद फैली हिंसा

सोनिया गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पूरे घटनाक्रम पर अपने परिवार का पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजधानी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में माहौल बिगड़ने लगा और भयानक हिंसा भड़क उठी। राजीव गांधी ने की शांति की अपील

सोनिया गांधी के अनुसार, प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद 31 अक्टूबर की रात राजीव गांधी ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर देश को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से शांत रहने और संयम बरतने की अपील की। 1 और 2 नवंबर को भी उन्होंने कई माध्यमों से अपील की। जनरल वैद्य ने देर से बुलाई सेना

सोनिया गांधी ने लिखा कि थल सेनाध्यक्ष जनरल ए. एस.

वैद्य को 31 अक्टूबर को इंदिरा गांधी की हत्या की रात को ही दिल्ली में सेना तैनात करने का आदेश दे दिया गया था। हालांकि, जनरल वैद्य ने दिल्ली के नजदीकी सैन्य ठिकाने से सेना जुटाने के बजाय देहरादून से टुकड़ियों को बुलाने का फैसला किया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि दिल्ली के पास की सैन्य इकाइयों में सिख सैनिक बड़ी संख्या में मौजूद थे। गोल्डन टेंपल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद हुए छिटपुट विद्रोहों को देखते हुए माहौल और ज्यादा बिगड़ने का अंदेशा था। इसी वजह से सेना को तैनात होने में वक्त लगा और 1 नवंबर की रात तथा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनिया गांधी की पुस्तक में सिख कत्लेआम के बाद इंदिरा गांधी की हत्या के बाद दिल्ली में दंगों के दौरान सेना को देर से बुलाने का दावा किया गया है, जिससे पंजाब में विवाद छिड़ गया है। यह विषय भारत के राजनीतिक इतिहास और सैन्य निर्णयों पर सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीतिक जिम्मेदारी के बीच संबंध पर प्रकाश डालती है, और सेना के निर्णयों की पारदर्शिता पर चर्चा को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर विश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ा सकता है, साथ ही राजनीतिक द

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।