मनोरंजन

सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोनू निगम ने मुंबई में 2026 में चौथी बार खरीदी प्रॉपर्टी, सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ में हुई डील

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम 2026 में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं.

इस साल उन्होंने प्रॉपर्टी की कई डील फाइनल की, जिसमें उन्होंने अपनी कई प्रॉपर्टीज को बेचा भी साथ ही नई संपत्तियां खरीदकर पैसों को इन्वेस्ट किया.

ऐसे में अब सिंगर ने मुंबई के सांताक्रूज में एक नई डील 31.47 करोड़ में फाइनल की है.

दरअसल, सोनू निगम को लेकर खबर सामने आ रही है कि सिंगर ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31 करोड़ से ज्यादा रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है.

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज में 31.47 करोड़ की नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है. इसका रजिस्ट्रेशन नवंबर 2026 में किया गया.

ऐसे में ये उनकी इस साल 2026 की तीसरी प्रॉपर्टी डील थी.

सोनू निगम पहले 3 बार खरीद चुके ये प्रॉपर्टीज

सोनू निगम ने इस साल 2026 में तीन प्रॉपर्टी डील पहले भी की है, जिसमें उन्होंने हाल ही में नवंबर महीने की शुरुआत में सिंगर ने अंधेरी वेस्ट में 44.3 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी थी.

वहीं, अक्तूबर में उन्होंने अंधेरी वेस्ट के एस्टन में करीब 17 करोड़ की तीन प्रॉपर्टी खरीदी थी.

इसमें एक करोड़ का ग्राउंड फ्लोर भी शामिल था, जो कि ऑफिस स्पेस के लिए खरीदा था.

इतना ही नहीं, सोनू निगम ने इसके पहले अगस्त में 258 स्क्वायर फीट का ऑफिस स्पेस सुंदरवन कॉम्प्लैक्स में भी खरीदा था, जो कि लोखंडवाला रोड अंधेरी वेस्ट पर स्थित है.

इसकी कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही थी.

सोनू निगम ने किए कई प्रॉपर्टीज के सौदे

इसके साथ ही सोनू निगम ने कई प्रॉपर्टी के इस साल की शुरुआत में सौदे भी किए.

CRE मैट्रिक्स के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, सिंगर ने मई 2026 में महाराष्ट्र के हिल स्टेशन कर्जत में अपनी 1.067 हेक्टेयर जमीन 95 लाख रुपये में बेची थी.

वहीं, अप्रैल 2026 में उन्होंने 1.9 हेक्टेयर से ज्यादा कर्जत में जमीन बेची थी, जिसके लिए उन्हें 1.95 करोड़ रुपये मिले थे.

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोनू निगम, जो बॉलीवुड के मशहूर गायक हैं, ने 2026 में मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47 करोड़ रुपये में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है। यह उनकी चौथी बार ऐसी बड़ी डील है, जिससे उनके निवेश के प्रति समर्पण स्पष्ट होता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि भारतीय सेलिब्रिटी भी रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं, जिससे बाजार की गतिशीलता पर असर पड़ता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा का स्रोत बन सकता है, साथ ही रियल एस्टेट की कीमतों पर दबाव बढ़ा सकता है, जिससे आवासीय बाजार में उतार-चढ़ा

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।