भोपाल

सोशल मीडिया पे वायरल वीडियो से उठा सवाल: क्या चंद्रशेखर तिवारी को वाहन चेकिंग के दौरान बिना चालानी कार्यवाही जाने दिया गया?

लेखक: admin अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026 👁️ 84 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोशल मीडिया पे वायरल वीडियो से उठा सवाल: क्या चंद्रशेखर तिवारी को वाहन चेकिंग के दौरान बिना चालानी कार्यवाही जाने दिया गया?

भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भोपाल के मोती मस्जिद और इकबाल मैदान क्षेत्र में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान एक कथित रसूखदार व्यक्ति को बिना चालान के जाने दिया गया, जबकि आम लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही थी। हालांकि, Voice of Kranti इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी है। वीडियो में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बिना किसी चालान के जाने दिया। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि इस समय भोपाल के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए चेकिंग की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में भोपाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इसलिए वीडियो में किए गए दावों की सत्यता की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की जा सकती। यदि पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

इस मामले से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने के लिए

यहाँ क्लिक करें .

A
admin

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।