भोपाल

सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी खबर, भावांतर योजना में 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सोयाबीन किसानों के लिए जरूरी खबर, भावांतर योजना में 3 से 17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की सुविधा केंद्रों पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन

एमपी ऑनलाइन और साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रुपये शुल्क

भोपाल, अक्टूबर 01: मध्यप्रदेश में खरीफ वर्ष 2026 की सोयाबीन फसल के लिए भावांतर योजना के तहत किसानों का ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। किसान निर्धारित पंजीयन केंद्रों के साथ ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों पर निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।

सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं के केंद्रों पर भी पंजीयन की सुविधा रहेगी। एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे पर पंजीयन के लिए अधिकतम 50 रुपये शुल्क निर्धारित है। किसानों को आधार, भूमि संबंधी दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी देना होगी। आधार नंबर का ओटीपी या बायोमेट्रिक से सत्यापन अनिवार्य होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।