राजनीति

सपा-कांग्रेस और NDA में किसकी कितने सीटों की डिमांड? बैठकों के बीच समझें पूरी बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सपा-कांग्रेस और NDA में किसकी कितने सीटों की डिमांड? बैठकों के बीच समझें पूरी बात

2027 के चुनाव के लिए यूपी में सभी दल अपनी-अपनी बिसात बिछा रहे हैं, 27 में बीजेपी हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रही है तो एसपी और कांग्रेस सीटों पर फंसे पेच को सुलझाने में जुटी है.

आज समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सीटों पर बातचीत के लिए दो दिवसीय बैठक शुरू हुई. आज 20 मिनट बैठक चली. वहीं दूसरी तरफ NDA के सहयोगी दल अपना-अपना समीकरण फिट कर रहे हैं.

सपा-कांग्रेस की बैठक में समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा चौधरी मौजूद रहे.

कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अध्यक्ष आराधना मिश्रा, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद शामिल हैं.

आज क्या हुई बात?

आज की बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा जब समस्या जटिल होती है तो वक्त लगता ही है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई.

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कल फिर बैठक होगी. सब चीजों पर बातचीत चल रही है, मिलकर चुनाव लड़ने पर बातचीत हुई.

हाल ही में राजस्थान में पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस का जोश हाई है, पार्टी के नेताओं को लगता है कि इससे उनकी बारगेनिंग पावर बढ़ी है.

हालांकि सपा के सूत्रों ने बैठक से पहले कहा कि आज सीटों की संख्या को लेकर कोई अंतिम चर्चा नहीं होगी. आज की बैठक में कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उन पर चर्चा होगी.

समाजवादी पार्टी कांग्रेस से इन सीटों को लेकर उसका चुनावी समीकरण, जीतने की रणनीति और तैयारी का ब्यौरा मांगेगी.

क्या बोली कांग्रेस? कांग्रेस की तरफ से सीट बंटवारे पर चर्चा में शामिल इमरान मसूद ने कहा कि यह कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक है.

मनमाना (सीटों की संख्या) तो कुछ भी नहीं होता, मनमाना नहीं है. हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते. हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बने.

इसके लिए ज़रूरी है कि एक अच्छा समन्वय करके हम लोग मैदान में उतरें.

एक अन्य नेता राज

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।