विदेश

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन, करीब 200 पैसेंजर्स टर्मिनल के अंदर जमीन पर बैठे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का प्रदर्शन, करीब 200 पैसेंजर्स टर्मिनल के अंदर जमीन पर बैठे

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। यात्री सोमवार से अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, बिना कोई स्पष्ट कारण बताए दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बार-बार बदला गया।

दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकीं। इनमें पहली फ्लाइट, SG 5111 को सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से उड़ना था और 11:15 बजे दुबई पहुंचना था। वहीं, SG 5105 को रात 10:10 बजे उड़ान भरनी थी और 12:55 बजे दुबई पहुंचना था। एक विमान ग्राउंडेड होने से बढ़ी परेशानी स्पाइसजेट के मुताबिक, एक विमान ग्राउंडेड होने के बाद ऑपरेशनल कारणों से दोनों फ्लाइट में देरी हुई।

एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था शुरू की है। फ्लाइट ग्राउंडेड होने का मतलब है कि विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। ऐसा आमतौर पर तकनीकी खराबी, सुरक्षा कारणों या किसी आधिकारिक आदेश की वजह से होता है। एयरलाइन ने घटना को लेकर यात्रियों से माफी मांगी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि पैसेंजर्स को जल्द से जल्द दूसरी फ्लाइठ से दुबई पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। समय पर उड़ान के मामले में स्पाइसजेट पीछे जुलाई के DGCA आंकड़ों के मुताबिक, समय पर उड़ान के मामले में स्पाइसजेट का परफॉर्मेंस सिर्फ 34.5% रहा था। यानी उसकी करीब दो-तिहाई फ्लाइट तय समय पर नहीं चलीं।

इसके मुकाबले इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 91.2%, अकासा एयर का 90.8% और एयर इंडिया का 86.5% रहा था। मार्केट शेयर में भी स्पाइसजेट सबसे पीछे रही। जुलाई में उसकी बाजार हिस्सेदारी 1.6% थी और एयरलाइन ने 1.87 लाख यात्रियों को सफर कराया। इसके मुकाबले इंडिगो की हिस्सेदारी 67.4%, एयर इंडिया ग्रुप की 24% और अकासा एयर की 5.5% रही।

स्पाइसजेट के ऑपरेशन पर DGCA की नजर स्पाइसजेट हाल के समय में कई चुनौतियों से गुजर रही है। पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्री के.

राममोहन नायडू ने कहा था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA एयरलाइन की वित्तीय स्थिति और ऑपरेशन पर करीबी नजर रख रहे हैं। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 3 इटालियन नागरिक बिना इमिग्रेशन जांच के दिल्ली से निकले:एअर इंडिया के सिस्टम में चूक का दावा, सरकार ने

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइटों का 24 घंटे से अधिक की देरी से यात्रियों ने टर्मिनल-3 पर प्रदर्शन किया। यह विषय एयरलाइन की समयबद्धता और ग्राहक सेवा पर सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि देरी से यात्रियों के यात्रा योजनाओं पर गहरा असर पड़ता है और एयरलाइन पर विश्वास घटता है। आम जनता पर इसका असर लंबी प्रतीक्षा, अतिरिक्त खर्च और असुविधा के रूप में हो सकता है, जिससे यात्रियों का एयरलाइन के प्रति संतोष घट सकता है और अन्य एयरलाइनों की चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।