राजनीति

स्पेन हाई स्पीड ट्रेन हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत, पूरे देश में फैला आक्रोश, परिवहन मंत्री के इस्तीफा की उठी मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्पेन हाई स्पीड ट्रेन हादसे में अब तक 68 लोगों की मौत, पूरे देश में फैला आक्रोश, परिवहन मंत्री के इस्तीफा की उठी मांग

Spain High Speed Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से पूरे देश में आक्रोश है. हादसे में अभी तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है. अब रेलवे सुरक्षा और हादसे की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

ट्रेड यूनियन सीएसआईएफ ने परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते सैंटियागो के इस्तीफे की मांग की है.

यूनियन का आरोप है कि मंत्री ने जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय रेलवे अधिकारी को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया. वहीं, हादसे के कारणों की जांच जारी है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रेनों में सरकारी रेलवे कंपनी रेनफे की एवीई हाई-स्पीड ट्रेन और निजी कंपनी इर्यो की ट्रेन थी.

टक्कर के बाद कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है. इस घटना के बाद मैड्रिड और सेविले के बीच रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 63 किलोमीटर लंबे रेल खंड में सुरक्षा प्रणाली बाधित होने के कारण ट्रेनों को अपने आप रुकना पड़ा.

इस दुर्घटना को 2013 के बाद यूरोप के सबसे घातक रेल हादसों में से एक बताया जा रहा है. इस दुर्घटना में करीब 80 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 15 की हालत बेहद गंभीर बताई गई है. कैसे हुआ हादसा?

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रेन को रेड सिग्नल होने के बावजूद आगे बढ़ने की अनुमति दी गई. बताया गया कि आगे खड़ी ट्रेन के कारण सिग्नल लाल था.

कंप्यूटर कम्युनिकेशन में खराबी के चलते रेल यातायात अपने आप रुक गया था, लेकिन बाद में ट्रेन को दोबारा चलाने का फैसला लिया गया. अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच की बात कही है.

परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग हादसे के बाद मैड्रिड में परिवहन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

ट्रेड यूनियन सीएसआईएफ का कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए.

परिवहन मंत्री पुएंते ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया था कि रेड सिग्नल होने के बावजूद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे सुरक्षा प्रणाली में आई गड़बड़ी के कारण संबंधित क्षेत्र में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी. हालांकि, हादसे के पीछे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

PM ने जताया दुख, जांच के दिए निर्देश स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना से पूरा देश शोक में है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि दुर्घटना की जांच की जाएगी और अगर किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उसे दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

चुनाव प्रचार के कार्यक्रम रद्द हादसे के बाद स्पेन की विपक्षी पीपुल्स पार्टी ने अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले बुधवार के अपने सभी चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिए.

इस दुर्घटना ने देश की हाई-स्पीड रेल व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं.

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी क्यों आई और रेड सिग्नल के बावजूद ट्रेन को दोबारा चलाने की अनुमति कैसे मिली. जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।