SpiceJet से सफर करने वाले ध्यान दें! रोज कैंसिल हो रहे 25-30 फ्लाइट्स
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश की बजट एयरलाइन SpiceJet की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं.
आर्थिक संकट और विमानों की कमी के चलते एयरलाइन को रोजाना 15 से 20 उड़ानें रद्द करनी पड़ रही हैं. कंपनी के पास अब केवल 12 विमान ही बचे हैं.
विमानों की कमी और भुगतान से जुड़ी परेशानियों का असर अब हवाई यात्रियों पर भी दिखाई देने लगा है.
CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, SpiceJet इस समय गंभीर ऑपरेशनल और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है.
एयरलाइन रोजाना करीब 65 उड़ानें संचालित करने का शेड्यूल रखती है, लेकिन इनमें से कई उड़ानें रद्द हो रही हैं. इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
कई यात्रियों को फ्लाइट के समय में बदलाव और देरी जैसी समस्याएं भी झेलनी पड़ रही हैं.
क्या है परेशानी की बड़ी वजह?
एयरलाइन की परेशानी की एक बड़ी वजह बकाया भुगतान बताया जा रहा है.
कंपनी पर विमान लीज पर देने वाली कंपनियों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों, तेल कंपनियों और ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देने वाली एजेंसियों का पैसा बकाया है.
भुगतान नहीं होने के कारण तीन विमान जमीन पर खड़े हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है.
बताया जा रहा है कि कंपनी को कई जरूरी सेवाओं के लिए पहले ही भुगतान करना पड़ रहा है. इससे उसकी रोजमर्रा की उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है.
कर्मचारियों की सैलरी में भी देरी
SpiceJet की आर्थिक स्थिति का असर कर्मचारियों पर भी पड़ने की खबर है.
रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को जून 2026 से वेतन मिलने में देरी हो रही है. इससे कंपनी के अंदर भी चिंता बढ़ गई है.
लगातार आर्थिक दबाव के कारण एयरलाइन के लिए अपने कामकाज को सामान्य रखना मुश्किल होता जा रहा है.
यात्रियों को होगी परेशानी?
विमानों की संख्या कम होने और उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को आखिरी समय में परेशानी उठानी पड़ सकती है.
ऐसे में SpiceJet से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए.
एयरलाइन की ओर से फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में रीबुकिंग और रिफंड से जुड़ी जान
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
स्पाइसजेट, भारत की प्रमुख बजट एयरलाइन, आर्थिक संकट और विमानों की कमी के कारण रोजाना 25-30 उड़ानें रद्द कर रही है। यह विषय है कि कंपनी की वित्तीय और ऑपरेशनल चुनौतियाँ कितनी गहरी हो गई हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे देश की एयर ट्रैवल इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक विकल्प ढूँढना मुश्किल हो रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि यात्रियों को फ्लाइट बुकिंग में देरी, लागत बढ़ना, और यात्रा योजनाओं में अनिश्चितता का सामना करना पड़े।