देश

SRCC के 100 साल पूरे, पीएम मोदी करेंगे शताब्दी समारोह को संबोधित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
SRCC के 100 साल पूरे, पीएम मोदी करेंगे शताब्दी समारोह को संबोधित

सितंबर 05, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है और वाणिज्य, अर्थशास्त्र तथा प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का प्रतिष्ठित केंद्र माना जाता है।

प्रख्यात उद्योगपति और परोपकारी सर श्री राम ने वर्ष 1926 में इस कॉलेज की स्थापना की थी।कॉलेज ने अपने 100 वर्षों के सफर में विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की कई पीढ़ियों को तैयार किया है। शताब्दी समारोह का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जा रहा है, जिससे इस कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है।शिक्षक दिवस के मौके पर देश शिक्षकों और शिक्षाविदों के उस योगदान को सम्मानित करता है, जो पीढ़ियों के निर्माण और समाज की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।