देश

स्टालिन और पवार से मिलेंगे खड़गे:सोनिया भी दोनों को परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए मनाएंगी, दोनों की पार्टियां बिल के सपोर्ट में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्टालिन और पवार से मिलेंगे खड़गे:सोनिया भी दोनों को परिसीमन बिल का विरोध करने के लिए मनाएंगी, दोनों की पार्टियां बिल के सपोर्ट में

परिसीमन बिल के सपोर्ट का ऐलान कर चुकी DMK और NCP (SP) को कांग्रेस अपने खेमे में लाने की कोशिश करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अब स्टालिन और शरद पवार से मिलकर उन्हें मनाएंगे। सोनिया गांधी भी स्टालिन और पवार से बातचीत करके बिल का विरोध करने को कहेंगी। एमके स्टालिन की पार्टी DMK ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बिल के समर्थन का ऐलान किया था।

वहीं शुक्रवार को NCP (SP) के विधायक ने कहा था कि शरद पवार बिल के समर्थन को तैयार हैं। पहले समझिए बिल पास कराने के लिए लोकसभा-राज्यसभा में क्या गणित हो सकता है… DMK ने बिल के सपोर्ट का ऐलान किया, सांसदों ने शाह से मुलाकात की शनिवार सुबह DMK सांसदों ने मीटिंग की और बिल के समर्थन का ऐलान किया।

सांसद ए राजा ने कहा- हमारी पार्टी तमिलनाडु में सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में है। शाम को DMK के सांसदों ने अमित शाह के घर जाकर मुलाकात की। वहीं, शरद पवार की NCP और आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगनमोहन रेड्डी की YSRCP भी बिल के समर्थन का ऐलान कर चुकी हैं। तीनों के 34 सांसद हैं। तीनों के ऐलान के बाद लोकसभा में 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदले जाने की खबर आई।

DMK और NCP (SP) की सीटिंग भी INDIA ब्लॉक से अलग कर दी गई है। NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले भी कनिमोझी और दयानिधि मारन के साथ बैठेंगी। सुप्रिया सुले के केंद्रीय मंत्री बनने की खबर शनिवार सुबह खबर आई की शरद पवार की पार्टी NCP (SP) परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, इसके बदले पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।

पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार में एक कैबिनेट और दो राज्य मंत्री पद भी मांगे हैं। पार्टी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने शुक्रवार को कहा था कि शरद पवार से चर्चा के बाद परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, सुप्रिया सुले ने इस पर बिल का ड्राफ्ट देखने और पार्टी में अंदरूनी चर्चा करने के बाद फैसला लेने की बात कही थी।

पीएम ने 7 महीने पुराना VIDEO पोस्ट कर कहा- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी ने शनिवार को महिला आरक्षण को लेकर 53 सेकेंड का पुराना वीडियो X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट को सरकार दूर करेगी और अपना पुराना वादा पूरा करेगी। पीएम मोदी का वीडियो PM मोदी का यह वीडियो 18 अप्रैल 2026 क

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।