विदेश

5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत:एक एयरलाइन क्रू मेंबर, दूसरा टेक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था; बेंगलुरु की घटना

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
5-स्टार होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत:एक एयरलाइन क्रू मेंबर, दूसरा टेक कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था; बेंगलुरु की घटना

बेंगलुरु के 5-स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। घटना होटल की तीसरी मंजिल पर बने पूल में हुई। मृतकों की पहचान 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और 45 साल के स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट के रूप में हुई है।

दोनों होटल में ठहरे हुए थे। दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का पूल अटेंडेंट घायल हो गए। दोनों को मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बचाने गए 2 लोग भी जख्मी जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस लुफ्थांसा एयरलाइंस में क्रू मेंबर थे।

स्लोवाकियाई नागरिक जुराज होर्वाट टेक कंपनी IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों तैरने के लिए होटल के तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में गए थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर करंट लग गया। होटल में ठहरे 41 साल अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डीसेंटिस और भारतीय पूल अटेंडेंट 28 साल राहुल तिवारी ने दोनों को बचाने की कोशिश की।

इस दौरान दोनों घायल हो गए। मैथ्यू डीसेंटिस और राहुल तिवारी को मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। केस दर्ज कर करके पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। होटल मैनेजमेंट की ओर से अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं आया है। शनिवार सुबह होटल की वेबसाइट पर स्विमिंग पूल के 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक ‘मेंटेनेंस के लिए बंद’ रहने की जानकारी दी गई।

कॉनराड हिल्टन ग्रुप का लग्जरी 24 मंजिला 5-स्टार होटल है। यहां स्टैंडर्ड रूम में ठहरने का खर्च कम से कम 25 हजार रुपए है। ---------------- ये खबरें भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में उमर सरकार से 24 विधायक नाराज:मीटिंग की; CM के सलाहकार और 4 दिन पहले बने नए मंत्रियों को हटाने की मांग

जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद असंतोष के संकेत मिले हैं। पार्टी के 24 विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। 18 विधायकों ने शुक्रवार को श्रीनगर में लोबाब विधायक कैसर जमशेद लोन के घर बैठक की, जबकि 6 विधायक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें… MBA करने लंदन गई लड़की का शव पुणे में मिला:चुपचाप भारत लौट आई थी, फूड डिलीवरी के

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।