अपराध

स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव से हड़कंप:सहारनपुर की 5 तहसीलों में औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा की परखी गई तैयारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्टार पेपर मिल में गैस रिसाव से हड़कंप:सहारनपुर की 5 तहसीलों में औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा की परखी गई तैयारी

सहारनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बिजली विभाग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में टीमें स्टार पेपर मिल पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हालांकि, यह कोई असली हादसा नहीं, बल्कि आपदा से निपटने की तैयारी का अभ्यास (मॉक ड्रिल) था।

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर शुक्रवार को जिले की पांचों तहसीलों में यह बड़ा मॉक ड्रिल कराया गया। इसका मकसद आपदा की स्थिति में अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल, संसाधनों की उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय को जांचना था। अलग-अलग तहसीलों में गैस रिसाव, औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा से जुड़े हालात पर अभ्यास किया गया।

सदर तहसील क्षेत्र में स्टार पेपर मिल को औद्योगिक गैस रिसाव और आगजनी के हालात के लिए अभ्यास स्थल बनाया गया। सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल में गैस रिसाव और आग लगने की जानकारी दी गई। इसके बाद संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जगह को सुरक्षित किया।

इसके बाद आग पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी परखी। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने बचाव अभियान का अभ्यास किया। बिजली विभाग की टीम ने आपात स्थिति में बिजली व्यवस्था से जुड़े संभावित जोखिमों से निपटने की प्रक्रिया को जांचा।

इसके अलावा, बेहट के जनता इंटर कॉलेज में स्कूल सुरक्षा और भूकंप से बचाव का अभ्यास कराया गया। इसमें विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा के दौरान सुरक्षित जगह पर पहुंचाने और बचाव की प्रक्रिया परखी गई। देवबंद के एचएवी डिग्री कॉलेज में भूकंप सुरक्षा का मॉक ड्रिल हुआ। इसमें आपात स्थिति में भवन से सुरक्षित बाहर निकलने और राहत-बचाव की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

नकुड़ के टाबर रोड स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचे भवन में आग लगने की स्थिति का अभ्यास हुआ। फायर टीम ने रेस्क्यू और आग पर नियंत्रण की तैयारियां परखीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

सुरक्षा का अभ्यास केवल तैयारी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। जब आपदा की संभावना हो, तो तत्परता से प्रतिक्रिया देने वाली टीमों की एकजुटता हमें दिखाती है कि सामूहिक प्रयास से जोखिम घटाए जा सकते हैं। इसी भावना को रोजमर्रा की ज़िंदगी में अपनाएँ—सुरक्षा नियमों का पालन, आपातकालीन योजनाओं का अभ्यास, और पड़ोसी सहायता के साथ। इस तरह हम न केवल अपनी जान बचाते हैं, बल्कि समाज को भी मजबूत बनाते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।