व्यापार

स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्टारलिंक की लॉन्चिंग के बाद क्या भारत के बच्चों को भी शेयर बांटेंगे एलन मस्क?

एलन मस्क एक बार फिर अपने बड़े ऐलान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं.

स्पेसएक्स के मालिक ने अब कहा है कि वो अगले साल यानी 2027 में अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी का एक शेयर देंगे.

इस खबर के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या भारत के बच्चों को भी इसमें से शेयर मिलने वाला है?

ये सवाल लोगों के मन में इसलिए भी ज्यादा आ रहा है क्योंकि भारत में मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को लेकर खूब चर्चा हो रही है.

आइये जानते हैं कि स्पेसएक्स के शेयर को लेकर मस्क का क्या कहना है और ये शेयर भारतीय बच्चों को मिलेगा या नहीं.

साथ ही साथ समझते हैं कि एक शेयर की कीमत कितनी है और ये कब से मिलने वाला है.

हर बच्चे को मिलेगा एक शेयर?

एलन मस्क ने 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके कहा कि वो अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी SpaceX का एक शेयर देने वाले हैं.

उन्होंने इसे कई प्लान्स में से पहली पहल बताया है.

अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के करीब 7.3 करोड़ बच्चे हैं. ऐसे में अगर हर बच्चे को एक शेयर दिया जाता है, तो ये काफी बड़ा निवेश होगा.

हालांकि, मस्क ने अभी ये साफ नहीं किया है कि किन बच्चों को इस प्लान में शामिल किया जाएगा और शेयर देने का प्रोसेस क्या होगा.

एक शेयर की कीमत कितनी है?

बाजार भाव के मुताबिक, 16 अक्टूबर को SpaceX के एक शेयर की कीमत 146.03 डॉलर थी.

इस हिसाब से हर बच्चे को मिलने वाले एक शेयर की कीमत करीब 146 डॉलर बैठती है.

वहीं, करीब 7.3 करोड़ बच्चों को शेयर देने पर के हिसाब से ये रकम 10.66 अरब डॉलर हो सकती है.

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर बच्चे को सीधे इतने रुपये नकद मिलेंगे.

शेयर मिलने का मतलब कंपनी में हिस्सेदारी मिलना है. शेयर की कीमत आगे बढ़ भी सकती है और घट भी सकती है. इसलिए 146 डॉलर उसकी मौजूदा बाजार कीमत है.

भारत के बच्चों को भी मिलेंगे शेयर?

अब इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि भारत के ब

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।