व्यापार

Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

अगर आप स्टारबक्स में घंटों बैठकर अपना काम करते हैं, मीटिंग करते हैं या फिर किसी से मुलाकात करने जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है.

स्टारबक्स ने नया नियम लागू किया है, जिसके बाद अब कैफे में घंटों फालतू बैठने वाले लोग इस तरह नहीं बैठ पाएंगे. इस नए नियम के मुताबिक अब स्टारबक्स में बिना कोई ऑर्डर किए बैठने नहीं दिया जाएगा.

आप जब भी कैफे में जाएंगे तो आपको कुछ ना कुछ ऑर्डर तो करना ही पड़ेगा.

वैसे ये फरमान सुनाया है स्टारबक्स चाइना ने, दरअसल स्टारबक्स ने 22 अक्टूबर से पूरे मेनलैंड चाइना में अपने कैफे के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को वहां बैठने से पहले कुछ न कुछ ऑर्डर करना होगा.

क्या कहा बयान में? कंपनी की तरफ से ऑनलाइन एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने इस फैसले के बारे में बताया है.

अपने बयान में कंपनी ने कहा, 'हम स्टोर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिसोर्सेस लगाना जारी रखेंगे, और ग्राहकों के साथ मिलकर एक ऐसी जगह तैयार करेंगे और बनाए रखेंगे, जहां वो सहज महसूस कर सकें.'

क्यों लिया गया ये फैसला?

कंपनी ने ये कदम स्टोर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया है. जिससे वो ग्राहकों को और अच्छी तरह से स्वागत कर पाएं.

कंपनी कैफे को घर और काम की जगह के अलावा एक आरामदायक तीसरी जगह बनाने पर फोकस कर रही है, जिसके चलते ये फैसले किया हया है.

भारत के स्टारबक्स पर भी पड़ेगा असर?

बता दें कि ये फैसला केवल चाइना के स्टारबक्स के लिए किया गया है.

इस फैसले का असर भारतीय स्टारबक्स कैफे के किसी भी आउटलेट पर नहीं पड़ने वाला है.

भारत में अब भी स्टारबक्स की सुविधाएं उसी तरह रहने वाली हैं, जैसे पहले रहा करती थीं. भारत के अलावा भी ये नियम किसी और देश में लागू नहीं होगा.

ये नियम केवल चाइना के किसी भी शहर में आने वाले स्टारबक्स कैफे के लिए लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें: 2 दि

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।