विदेश

Starlink vs Jio: मुकेश अंबानी की मस्क को टक्कर, 1600 सैटेलाइट से देंगे इंटरनेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Starlink vs Jio: मुकेश अंबानी की मस्क को टक्कर, 1600 सैटेलाइट से देंगे इंटरनेट

आज के समय में इंटरनेट लोगों की सबसे अहम जरूरत बन गया है.

चाहे ऑफिस का काम हो या फिर फ्री टाइम में रील स्क्रॉल करना हो, सभी के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती ही है.

लेकिन आप इस बारे में जरूर जानते होंगे कि आज भी देश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलना आसान नहीं है.

इसी समस्या को दूर करने के लिए अब मुकेश अंबानी की रिलायंस एक नई तैयारी में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, कंपनी 1600 सैटेलाइट के जरिए भारत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट नेटवर्क शुरू करना चाहती है.

अहम बात ये है कि इस योजना के साथ रिलायंस की सीधी टक्कर एलन मस्क की स्टारलिंक से हो सकती है.

1600 सैटेलाइन का नेटवर्क 2035 तक होगा तैयार

बता दें कि रिलायंस का प्लान लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में लगभग 1600 सैटेलाइन स्थापित करने का है.

मैन्युफैक्चरिंग और लॉन्च से जुड़ी चुनौतियों की वजह से 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. हालांकि, इस नेटवर्क को पूरा करने के लिए पहले कंपनी ने 2030 तक का लक्ष्य रखा था.

रिलायंस इस प्रोजेक्ट के लिए भारत की सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों और टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स के साथ काम करना चाहती है..

स्टारलिंक के पास कितने हैं सैटेलाइट?

एलन मस्क की स्टारलिंक के पास दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा सैटेलाइट हैं. वहीं भारत एक साल में 15 से भी कम सैटेलाइट बनाता है. वहीं स्टारलिंक इसके जरिए कई देशों में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा दे रही है.

अमेरिका से 400 सैटेलाइट खरीदने की तैयारी

बड़ी बात ये है कि रिलायंस अमेरिका से कम से कम 400 सैटेलाइट खरीदने की तैयारी कर रही है. लेकिन इस प्रोजेक्ट में चीन की मदद नहीं ली जाएगी.

सैटेलाइट मिशन का टेस्ट 2027 में होगा

अहम बात ये है कि रिलायंस सितंबर 2027 में अपने प्रस्तावित सैटेलाइट ब्रॉइबैंड नेटवर्क का टेस्ट मिशन शुरू करने की तैयारी कर रही है.

इस मिशन में सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क की जांच की जाएगी, जिसके बाद आगे 2028 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना है.

रिलायंस लगभग 1600 सैटेलाइट का नेटवर्क तैयारी करना चाहती है, जिसका मकसद पूरे भारत में इंटरनेट कनेक्टिवटी को बेहतर बनाना है.

<a href="https://www.ab

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने स्टारलिंक के मुकाबले 1600 सैटेलाइट से इंटरनेट सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम भारत के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में तेज़ और विश्वसनीय इंटरनेट पहुँचाने के उद्देश्य से है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि भारत में अभी भी कई क्षेत्र डिजिटल कनेक्टिविटी से वंचित हैं, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास प्रभावित होता है। यदि रिलायंस की योजना सफल होती है, तो लाखों लोगों को बेहतर इंटरनेट मिलेगी, जिससे ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन और डिजिटल व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।