स्ट्रीट लाइट चालू, चेंबर भी हुआ दुरुस्त:पार्षद योगेश गोविंद गेन्दार बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; सीवेज, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...) वार्ड 72 के पार्षद योगेश गोविंद गेन्दार बने आज के “पब्लिक स्टार” शिकायतकर्ता आनंद ने जैन कॉलोनी क्षेत्र में बंद स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि 26 अगस्त को स्ट्रीट लाइट बंद होने की शिकायत की गई थी।
311 की एप पर समस्या को रिजॉल्व बताया जा रहा था, जबकि मौके पर स्ट्रीट लाइट की समस्या बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 72 के पार्षद योगेश गोविंद गेन्दार ने मामले पर संज्ञान लिया और स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान विजय नगर: सड़क के बीच चेंबर की समस्या हुई दूर विजय नगर निवासी सचिन ने सड़क के बीच बने चेंबर को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने लिखा कि चेंबर लंबे समय से ठीक नहीं किया जा रहा था। जोनल अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या बनी हुई थी, जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने दोनों चेंबर की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया।
इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। सीवेज, जलभराव और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से परेशान इंदौरवासी मनु श्री नगर: कई दिनों से सड़क पर बह रहा सीवेज का गंदा पानी मनु श्री नगर निवासी कैलाश चंद्र शर्मा ने सीवेज चेंबर से निकल रहे गंदे पानी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कई दिनों से चेंबर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
घर के सामने से पानी बहने के कारण बदबू से खिड़की और दरवाजे खोलना मुश्किल हो रहा है। मच्छर और मक्खियों से भी परेशानी बढ़ गई है। निपानिया: दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइट, बिजली की बर्बादी की आशंका निपानिया निवासी चिंतन एस.
परमार ने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट पिछले कई सालों से दिन में भी चालू रहती है। इसे बंद करने का स्विच या बॉक्स उपलब्ध नहीं है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है, ताकि बिजली और राजस्व की अनावश्यक खपत न हो।
नंदबाग कॉलोनी: दो सप्ताह से ड्रेनेज लाइन चोक, रहवासी परेशान नंदबाग कॉलोनी, गली नंबर 17, सेक्टर डी निवासी बेदन सिंह ठाकुर ने ड्रेनेज लाइन चोक होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि इलाके की ड्रेनेज लाइन करीब दो सप्ताह से अधिक समय से चोक है। इससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और शिकायतकर्ता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पल्हर नगर: 60 फीट मेन रोड पर ऊंचा बना चेंबर, हादसों का खतरा पल्हर नगर नगर निवासी अंकित मेहरा ने 60 फीट मेन रोड पर गलत तरीके से बनाए गए चेंबर को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नगर निगम कर्मी या इंजीनियर द्वारा चेंबर का निर्माण सड़क से कई इंच ऊपर कर दिया गया है। इसके कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं।
पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।
यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।
लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
समस्याओं को आवाज़ देने से समाधान की शुरुआत होती है। जब नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुँचाते हैं, तो जवाबदेही बढ़ती है और परिवर्तन की गति तेज़ होती है। यह हमें सिखाता है कि सक्रिय भागीदारी से समाज में बदलाव संभव है। हमें भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर, शांतिपूर्ण और कानूनी रास्तों से अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढना चाहिए, ताकि सभी के लिए एक सुरक्षित और समृद्ध वातावरण तैयार हो सके।