सुगम परिवहन सेवा की आज शुरुआत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत होगी। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुरुआती चरण में प्रदेश के सात शहरों की 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें सड़कों पर उतरेंगी।
इनमें इंदौर की 145, भोपाल की 106, जबलपुर की 67, रीवा की 18, देवास की 10, कटनी की 3 और भिंड की 2 बसें शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम भेल दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नई बसों में यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और आधुनिक तकनीक की जानकारी भी ली।
सेवा का उद्देश्य शहरों और गांवों के बीच सीधी बस कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
-- बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मप्र -----
सुगम परिवहन सेवा की आज शुरुआत गडकरी-मोहन यादव दिखाएंगे बसों को हरी झंडी
7 शहरों में 351 बसें होंगी रवाना शहरों-गांवों को मिलेगी सीधी बस कनेक्टिविटी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सुगम परिवहन सेवा एक नई पहल है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के सात प्रमुख शहरों में 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसें चलेंगी। यह सेवा राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से शुरू की जा रही है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुधार को दर्शाती है, जिससे यात्रियों को सुविधा और किफ़ायती विकल्प मिलेंगे। आम जनता के लिए इसका असर तेज़ और विश्वसनीय बस सेवाओं के माध्यम से यात्रा समय में कमी, यात्रा लागत में घट और सड़क यातायात में सु