अपराध

सुकमा जिले में सर्चिग के दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर रखा नक्सली डंप मिला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
सुकमा जिले में सर्चिग के दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर रखा नक्सली डंप मिला

सुकमा, 7 सितंबर 2026

सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया पुराना डंप बरामद किया है। चिन्नाबोड़केल गांव के पहाड़ी और जंगल इलाके में मिले इस डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें मिली हैं। यह कार्रवाई 5 सितंबर को चलाए गए सर्च अभियान के दौरान की गई।

कैंप रायगुडेम से 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विकास कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम चिन्नाबोड़केल के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में पहुंची थी।सर्चिंग के दौरान जवानों को एक देशी राइफल (भरमार), BGL हथियार बनाने के लिए 57 पाइप, 3 आईईडी कंटेनर, वायरलेस सेट और डेटोनेटर मिले।

इसके अलावा करीब 1 किलो गन पाउडर और 3 किलो यूरिया भी बरामद हुआ।

डंप से 5 शॉक ट्यूब असेंबली, एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 3 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, छोटे-बड़े पटाखे और करीब 500 ग्राम स्प्लिंटर भी मिले। इसके साथ ही 18 लोहे की स्पाइक बरामद की गई हैं।

सुरक्षा बलों को बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी मिला।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा छिपे हुए नक्सली डंप की खोज के दौरान जवानों को जंगल में छिपाकर रखा गया था। यह डंप, जो 5 सितंबर को चलाए गए सर्च अभियान में मिला, उसमें हथियार, विस्फोटक, इलेक्ट्रॉनिक सामान और रोजमर्रा की वस्तुएँ पाई गईं। यह घटना इस बात की पुष्टि करती है कि नक्सली समूह अभी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने कार्यों के लिए संसाधन जुटा रहे हैं। इस खोज से सुरक्षा बलों को नक्सली गतिविधियों के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति को बढ़ावा मिलेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।