मनोरंजन

सुकुमार की 'RC17' के लिए राम चरण करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, वजन घटाने की तैयारी में एक्टर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सुकुमार की 'RC17' के लिए राम चरण करेंगे ट्रांसफॉर्मेशन, वजन घटाने की तैयारी में एक्टर

साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'RC17' को लेकर चर्चा में हैं.

अपनी पिछली फिल्म 'पेद्दी' के लिए राम चरण ने पहलवान जैसा लुक पाने के लिए मस्कुलर बॉडी बनाई.

अब खबरों के मुताबिक, स्टार डायरेक्टर सुकुमार के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए वजन घटा रहे हैं.

वजन घटाने की तैयारी में राम चरण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राम चरण अपनी फिल्म RC17 के लिए, अपना 8 किलो वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं.

वे पूरी लगन से एक खास डाइट फॉलो कर रहे हैं और उन्होंने अपने ट्रेनर की सलाह से एक फिटनेस रूटीन भी तैयार किया है.

बता दें, फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी कुछ हफ्ते हैं, उम्मीद है कि शूटिंग नवंबर के आखिरी वीक या उसके कुछ समय बाद शुरू होगी.

RC17 के जरिए राम चरण और डायरेक्टर सुकुमार दूसरी बार साथ आए हैं. इससे पहले दोनों फिल्म 'रंगस्थलम' में साथ काम कर चुके हैं. ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ेंः The Paradise US Advance Booking: कुछ ही घंटों में 1 लाख डॉलर पार, अमेरिका में नानी की नई फिल्म का गजब क्रेज

वहीं, खबर है कि अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही रेगुलर शूटिंग शुरू हो जाएगी.

सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद देंगे.

इसे बड़े पैमाने पर बनी कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर फिल्म के तौर पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें मास अपील और इमोशनल थीम का मेल होगा.

फिलहाल, फिल्म के जॉनर या विषय के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है.

'पेद्दी' में नजर आए थे राम चरण

वहीं राम चरण इससे पहले फिल्म पेद्दी में नजर आए थे, जो इस साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

इस स्पोर्ट्स एक्शन

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।