व्यापार

सुल्तानपुर की रसोई से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा स्वाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सुल्तानपुर की रसोई से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा स्वाद

सुल्तानपुर में घरों की रसोई में पीढ़ियों से संजोया गया सुल्तानपुर का पारंपरिक स्वाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में दस्तक देगा। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले की बड़ी पूड़ी-कोहड़े की सब्जी और लाल पेड़ा प्रदर्शित होंगे।ओडीओसी के तहत चयनित इन उत्पादों के बहाने महिलाओं के पारंपरिक पाक-कौशल को कारोबार से जोड़ने का रास्ता खुल सकता है।

बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार मिलने पर घरों में सीमित यह हुनर महिला समूहों के लिए आय का जरिया बन सकता है।ट्रेड शो में 85 देशों के 550 से अधिक खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। ओडीओपी के तहत मूंज और लेदर उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे।उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह ने बताया कि आयोजन स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने का अवसर है।

अब निगाह इस पर होगी कि अंतरराष्ट्रीय मंच से लौटकर इन उत्पादों को कितना स्थायी बाजार मिलता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुल्तानपुर के पारंपरिक स्वाद को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाने का प्रयास है। इस पहल में जिले की बड़ी पूड़ी-कोहड़े की सब्जी और लाल पेड़ा को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदर्शित किया जाएगा। यह कदम सुल्तानपुर की सांस्कृतिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं के पाक कौशल को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगा। यदि सफल हुआ तो यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नया आय स्रोत जोड़ सकता है, रोजगार के अवसर बढ़ा सकता है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।