सुल्तानपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए 21 और 22 नवंबर को विशेष अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और गलतियों में सुधार के लिए आवेदन लिए जाएंगे।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन तारीखों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जरूर जांच लें।
अभियान के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। यहां मतदाता सूची भी उपलब्ध रहेगी।प्रशासन के अनुसार, मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, किसी नाम को हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता या अन्य जानकारी में बदलाव कराने के लिए फार्म-8 भरना होगा।
वहीं प्रवासी भारतीय मतदाताओं के लिए फार्म-6ए की व्यवस्था की गई है।जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधानों, सभासदों, सामाजिक संगठनों और बूथ लेवल एजेंटों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। खासकर युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों को जागरूक करने पर जोर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मतदाता सूची को सही और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सुल्तानपुर में 21 और 22 नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विषय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधारित है, जहाँ नागरिक अपनी नामांकन सूची में बदलाव, जोड़ या हटाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि सही मतदाता सूची चुनाव की निष्पक्षता और वैधता के लिए अनिवार्य है। यदि सूची में त्रुटियाँ रह जाएँ तो मतदाताओं को मतदान में कठिनाई हो सकती है या कुछ लोग अनजाने में वोट नहीं कर पाते। इस अभियान से जनता को अपनी पहचान स्पष्ट करने का मौका मिलेगा, जिससे चुनावी