सुल्तानपुर में 6 नवंबर से मुफ्त मिलेगा राशन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सुल्तानपुर में राशन कार्डधारकों को नवंबर महीने का मुफ्त राशन 6 नवंबर से मिलना शुरू होगा। खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को तय मात्रा में गेहूं और चावल मुफ्त दिया जाएगा।अंत्योदय कार्डधारकों को एक राशन कार्ड पर कुल 35 किलो अनाज मिलेगा।
इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल है। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को परिवार के प्रत्येक सदस्य के हिसाब से पांच किलो राशन दिया जाएगा। इसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल मिलेगा।राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के जरिए किया जाएगा। जिन लोगों को आधार से पहचान सत्यापित कराने में परेशानी होगी, उन्हें 30 नवंबर को मोबाइल पर आने वाले ओटीपी के जरिए राशन दिया जा सकेगा।जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों को निर्देश दिया है कि सभी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराएं।
अधिकारियों को भी वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।