सुल्तानपुर में यम द्वितीया के अवसर पर कलम पूजन और हवन के साथ संपन्न हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
**सुल्तानपुर में यम द्वितीया के पावन अवसर पर सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना, कलम पूजन और हवन का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने पूरे विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त भगवान की पूजा की | जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए।
अन्य समाजों के लोगों ने भी सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।पूजन कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव अपनी पत्नी सीमा श्रीवास्तव के साथ मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पंडित रोहित तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण बालाजी ग्रुप के राजवीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं।इस अवसर पर मंदिर की स्थापना से लेकर अब तक हुई प्रगति और इसमें समाज के लोगों के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।**
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित श्री चित्रगुप्त धाम मंदिर में यम द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कलम पूजन और हवन के आयोजन की है। यह विषय धार्मिक परंपरा और समाजिक एकता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कायस्थ समाज की धार्मिक प्रथाएँ और सामुदायिक सहभागिता शहर में कैसे जीवित हैं, तथा अन्य समाजों के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसका आम जनता पर असर यह हो सकता है कि यह धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देता है, ज