सुल्तानपुर के योगेश शर्मा ने नेशनल यूथ वालंटियर्स के प्रेजेंटेशन का किया मूल्यांकन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लखनऊ में माय भारत (MY Bharat) की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुल्तानपुर के नेशनल यूथ वालंटियर योगेश शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने चार जिलों से आए युवाओं के प्रेजेंटेशन का मूल्यांकन कर उन्हें अंक दिए।कार्यक्रम में हरदोई, प्रयागराज, बुलंदशहर समेत चार जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया।
सभी प्रतिभागियों ने अपने सामाजिक कार्यों, अनुभवों और नए विचारों को प्रस्तुत किया।योगेश शर्मा ने युवाओं के प्रेजेंटेशन का मूल्यांकन उनकी विषय की समझ, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रस्तुति के आधार पर किया।इस मौके पर योगेश शर्मा ने कहा कि युवाओं में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता है।
ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरों से सीखने का मौका मिलता है।उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देकर विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। योगेश शर्मा की इस भूमिका को सुल्तानपुर के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।