व्यापार

आज रविवार को महंगा हुआ LPG सिलेंडर? चेक करें आपके यहां कितने में हो रही बुकिंग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
आज रविवार को महंगा हुआ LPG सिलेंडर? चेक करें आपके यहां कितने में हो रही बुकिंग

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं.

ये रिव्यू ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों, प्रोपेन और ब्यूटेन की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की एक्सचेंज रेट जैसे कारकों पर निर्भर करती है.

चूंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव जैसे कि सऊदी अरामको द्वारा तय की गई प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतें- का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ता है.

इसके अलावा, चूंकि कच्चे तेल और गैस का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने का असर भी घरेलू कीमतों पर पड़ता है.

बुकिंग से पहले जांच लें कीमत

अभी घरेलू स्तर पर LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन रेट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं.

ऐसे में LPG सिलेंडर बुक करने से पहले अपने लोकल गैस डिस्ट्रीब्यूटर से या आधिकारिक गैस बुकिंग चैनल के जरिए लागू कीमत जरूर पता कर लें.

बता दें कि कीमतों में भिन्नता की सबसे बड़ी वजह राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स (VAT) है. केंद्र सरकार पूरे देश में घरेलू एलपीजी पर 5% का GST लगाती है.

इसके विपरीत राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट (VAT) या स्थानीय टैक्स लगाती है.

जिन राज्यों में वैट की दरें ज्यादा हैं जैसे पश्चिम बंगाल या उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से- वहां सिलेंडर महंगा मिलता है.

वहीं, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में टैक्स की संरचना अलग होने के कारण कीमतें थोड़ी कम रहती हैं.

मुंबई और दिल्ली में क्यों कम है रेट?

मुंबई और दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमतें दूसरे महानगरों के मुकबले कम हैं. मुंबई के पास अपना खुद का पोर्ट है, यहां BPCL और HPCL जैसी ऑयल रिफाइनरीज भी हैं.

विदेशों से आयात किया जाने वाला गैस पहले मुंबई पोर्ट पर ही उतारा जाता है और फिर यहां से बॉटलिंग प्लांट में भेजा जाता है.

इसी तरह से दिल्

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बारे में है, जो हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा तय की जाती है। यह बदलाव वैश्विक कच्चे तेल, प्रोपेन, ब्यूटेन की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर पर निर्भर करता है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत का ऊर्जा आयात पर निर्भरता इसे वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील बनाती है। आम जनता पर इसका असर रोजमर्रा के जीवन में होता है: खाना पकाने के खर्च बढ़ सकते हैं, घरेलू बजट पर दबाव पड़ सकता है, और कुछ क्षेत्रों में गैस क

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।