देश

सुप्रीम कोर्ट बोला-माफी दिल से हो, दिमाग से नहीं:अवमानना केस में राउत को फटकार; विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने पर CJI की आलोचना की थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सुप्रीम कोर्ट बोला-माफी दिल से हो, दिमाग से नहीं:अवमानना केस में राउत को फटकार; विपक्षी नेताओं से नहीं मिलने पर CJI की आलोचना की थी

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत से कहा कि माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं। कोर्ट ने यह टिप्पणी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर की। SCBA ने जर्नलिस्ट निखिल वागले और शिवसेना (UBT) सांसद के खिलाफ याचिका दायर की थी। पत्रकार निखिल वागले के वकील ने उनके बिना शर्त माफी मांगने और पोस्ट हटा देने का हवाला देते हुए कार्यवाही बंद करने की मांग की।

अदालत ने सांसद संजय राउत से एक अनुभवी राजनेता के तौर पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करने को कहा। पहले संजय राउत का बयान पढ़िए… अब पूरा घटनाक्रम समझिए… 11 अक्टूबर: CJI ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मिलने से मना किया यह विवाद CJI सूर्यकांत के INDIA ब्लॉक के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात का अनुरोध ठुकराने के बाद शुरू हुआ था।

CJI ने कहा था कि मामला याचिका के जरिए अदालत में उठाया जा सकता है। संजय राउत और निखिल वागले ने CJI के इस फैसले की आलोचना की थी। 12 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और SIR के विरोध में 13 याचिकाएं दाखिल की थीं। 15 अक्टूबर: SCBA ने अवमानना याचिका दायर की CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच राहुल गांधी, संजय राउत समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

SCBA ने 15 अक्टूबर को याचिका दायर कर आरोप लगाया कि वागले ने अपने X अकाउंट पर CJI के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। बाद में उन्होंने टिप्पणी वापस ले ली थी। SCBA के मुताबिक, बैडमिंटन कार्यक्रम के नाम पर दिखाई गई तस्वीरें लंदन की नहीं, बल्कि नवंबर 2025 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुए कार्यक्रम की थीं।

न्यायपालिका पर हमलों को लेकर चिंता सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि अदालतों ने हमेशा व्यक्तिगत स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों की रक्षा की है। ऐसे में न्यायपालिका पर हमले दुर्भाग्यपूर्ण हैं। SCBA अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय ने भी कहा था कि ऐसी टिप्पणियों से सुप्रीम कोर्ट में लोगों का भरोसा कमजोर हो सकता है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के नेता संजय राउत को अवमानना के मामले में "दिल से" माफी मांगने का निर्देश दिया, जबकि उन्होंने विपक्षी नेताओं से मिलने से इनकार किया था। यह घटना तब हुई जब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने पत्रकार निखिल वागले और शिवसेना सांसद के खिलाफ याचिका दायर की, जिसमें माफी और पोस्ट हटाने की माँग थी। यह विषय न्यायिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी के बीच संतुलन पर प्रकाश डालता है। खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि कोर्ट राजनीतिक दावों पर कैसे प्रतिक्रिया देता है। आम जनता प

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।