सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोले दिए गए हैं: डीएमआरसी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 45 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खोल दिए गए हैं।
डीएमआरसी ने यह भी बताया कि संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो ने कल रात 10 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा था।