राजनीति

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में BJP के प्रदीप सोनी की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोटों से हराया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष उपचुनाव में BJP के प्रदीप सोनी की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 960 वोटों से हराया

आगर मालवा, अक्टूबर 04: जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा के प्रदीप सोनी ने कांग्रेस के विष्णु पाटीदार को 960 वोटों से हरा दिया। मतगणना में प्रदीप सोनी को 5 हजार 663 वोट मिले, जबकि विष्णु पाटीदार को 4 हजार 703 वोट प्राप्त हुए। वहीं, नोटा के खाते में 149 वोट गए।

नगर के कुल 13 हजार 843 मतदाताओं में से 10 हजार 515 मतदाताओं ने मतदान किया था। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थल और आसपास के क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम किए थे। जीत के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदीप सोनी को बधाई दी।

प्रदीप सोनी ने जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया। उन्होंने कहा कि सुसनेर के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उपचुनाव का परिणाम स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

-----------

बाइट: प्रदीप सोनी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नगर परिषद सुसनेर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।